फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wine bottle throw on the road, twenty on the case

सड़क पर फेंकी शराब की बोतलें, 20 पर तोड़फोड़ और चोरी का मामला दर्ज

Sat, 22 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 22 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
wine bottle throw on the road, twenty on the case
दातौली गांव में ठेके के बाहर सड़क पर फेंकी गई शराब की बोतलें। - फोटो : amarujala beuro
दातौली गांव में शनिवार को एक परिवार की कई महिलाओं और पुरुषों ने शराब ठेका खोलने के विरोध में सड़क पर शराब की बोतलें फेंकी और प्रदर्शन किया। ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। ठेकेदार ने गांव की 10 महिलाओं समेत 20 लोगों पर ठेके में तोड़फोड़ करने व पैसे चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार ने बताया कि उसने गांव के पावर हाउस के पास नए साल में शराब का ठेका खोला था। उसके बाद उन्होंने वीरवार को जहां पहले शराब का ठेका था, उसके साथ लगती दुकान में ठेका खोल लिया। इसके बाद जहां पहले ठेका था उस दुकान के मालिक मंगतराम के परिवार के लोगों ने ठेके में तोड़फोड़ की। इसकी वजह उनकी दुकान किराए पर न लेना है। उसने आरोप लगाया कि शनिवार को अचानक मंगतराम के परिवार की महिलाएं और पुरुष आए और शराब का ठेका हटवाने की एवज में शराब की सभी बोतलों को बाहर फेंक दिया और उनके गल्ले में रखी नकदी भी निकाल ली। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

तिहाड़ खुर्द में भी ठेके का विरोध
वहीं, दूसरी ओर तिहाड़ खुर्द में ग्रामीणों ने शराब के ठेके को बंद कराने के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीण राजकुमार, राजू, जोगेंद्र, जरनेल सिंह, योगेश, सतेंद्र आदि ने बताया कि दो दिन पहले शराब ठेकेदारों ने योगेंद्र उर्फ बानिया को उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की और गांव की महिलाओं के साथ भी गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। योगेंद्र फिलहाल सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत देने के बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर हैं। उनकी मांग है कि प्रशासन इस मामले में जल्द कार्रवाई करे और गांव के ठेके को तुरंत प्रभाव से बंद कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed