{"_id":"6331fa0fbbc2492fa16be849","slug":"watchman-attacked-with-sharp-weapon-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: मंदिर के गेट पर शराब पीने से रोका तो चौकीदार पर किया धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: मंदिर के गेट पर शराब पीने से रोका तो चौकीदार पर किया धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज
Tue, 27 Sep 2022 12:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:44 AM IST
सार
पटेल नगर में चौकीदार ने रात में आरोपियों को शराब पीने से मना किया था। पुलिस ने चौकीदार के बयान पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के पटेल नगर के शिव मंदिर के गेट पर बैठकर शराब पी रहे तीन-चार युवकों को चौकीदार ने रोका तो उन्होंने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चौकीदार का शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो हमलावर भाग गए। घायल चौकीदार को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, मगर उनकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चौकीदार के बयान पर एक नामजद समेत दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से बैंयापुर खुर्द फिलहाल पटेल नगर निवासी दीपेंद्र शाही ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह पटेल नगर में चौकीदार है। वह 24 सितंबर की रात को करीब साढ़े 12 बजे गली नंबर-3 में पहुंचा तो उसने देखा कि तीन-चार युवक शिव मंदिर के सामने गेट पर बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Sonipat Accident: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, बागपत के सिसाना के हैं दोनों
विज्ञापन
उसने उन्हें मंदिर के सामने शराब पीने से मना किया तो वे अभद्रता करने लगे। इतना ही नहीं धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। वह हमलावरों से बचकर गली नंबर आठ की तरफ भागा और शोर मचाने लगा। वह गली नंबर आठ के पास जाकर गिर गया।
जिस पर लोगों के बाहर आने पर हमलावर भाग गए। उसने पटेल नगर के किशोर ने अपनी गाड़ी में सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर श्वेत व दो-तीन अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चौकीदार ने रात को मंदिर के गेट पर शराब पीने से रोकने पर धारदार हथियार से हमला करने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।