{"_id":"6129f0708ebc3efefb70caca","slug":"two-young-man-died-in-accident-at-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में हादसा: परांठे खाने जा रहे दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में हादसा: परांठे खाने जा रहे दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, पांच घायल
Sat, 28 Aug 2021 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:44 PM IST
सार
दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-3 निवासी नवीन, बबलू कुमार, अंकित, पीयूष, राहुल, लोकेश व विकास शुक्रवार रात को एक साथ थे। देर रात तक साथ रहने के बाद शनिवार सुबह उन्होंने परांठे खाने के लिए मुरथल के सुखदेव ढाबे पर आने का कार्यक्रम बना लिया।
विज्ञापन
सोनीपत में हादसाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में जीटी रोड पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराई कार पलटकर सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। युवक दिल्ली से मुरथल ढ़ाबे पर परांठे खाने आ रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-3 निवासी नवीन, बबलू कुमार, अंकित, पीयूष, राहुल, लोकेश व विकास शुक्रवार रात को एक साथ थे। देर रात तक साथ रहने के बाद शनिवार सुबह उन्होंने परांठे खाने के लिए मुरथल के सुखदेव ढाबे पर आने का कार्यक्रम बना लिया। इस पर सातों दोस्त कार में सवार होकर मुरथल के लिए निकल गए।
विज्ञापन
सुबह जब वह बहालगढ़ फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई और पलटकर सर्विस रोड पर आ गिरी। हादसे में नवीन और बबलू की मौत हो गई और अंकित, पीयूष, राहुल, लोकेश व विकास घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अंकित व पीयूष की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन