फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two man attacked operator of de-addiction center of Kharkhoda city

Sonipat: नशा मुक्ति केंद्र संचालक और साथी पर हमला, लूटपाट के बाद केंद्र में बंद साथी को छुड़ा ले गए आरोपी

Mon, 12 Dec 2022 10:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Dec 2022 10:15 AM IST
सार

मनौली निवासी सतपाल का कहना है कि उन्होंने खरखौदा में नशा मुक्ति केंद्र खोल रखा है। जिसमें वे अपने साथी हिमांशु के साथ रात को सो रहे थे। रात सवा तीन बजे दो युवक दीवार फांदकर अंदर घुसे और दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो युवकों ने दरवाजा तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two man attacked operator of de-addiction center of Kharkhoda city
खरखौदा थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खरखौदा शहर के नशा मुक्ति केंद्र में घुसकर दो युवकों ने संचालक और साथी पर हमला कर दिया। हमला करने के साथ वह पिस्तौल के बल पर नकदी, मोबाइल छीन अपने एक साथी को भी छुड़वाकर ले गए। घायल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मनौली निवासी सतपाल का कहना है कि उन्होंने खरखौदा में नशा मुक्ति केंद्र खोल रखा है। जिसमें वे अपने साथी हिमांशु के साथ रात को सो रहे थे। रात सवा तीन बजे दो युवक दीवार फांदकर अंदर घुसे और दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो युवकों ने दरवाजा तोड़ दिया। जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल निकालकर उनके ऊपर तान दी और मारपीट करते हुए दस हजार की नकदी, 3 मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद कुछ समय पहले केंद्र में इलाज के लिए आए रोहतक निवासी मोहित को बाहर निकालने को कहा। उनके मना करने पर उन पर हमला कर घायल करने के बाद मोहित को भी अपने साथ लेकर भाग गए। सतपाल का कहना है कि दोनों को वह जानते है। एक सुमित खरखौदा का रहने वाला है जो कुछ समय पहले उनके नशा मुक्ति केंद्र में ही बंद था, जबकि दूसरा दिल्ली के मुंगेशपुर का रहने वाला गौरव था। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed