फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two injured by sword and sharp weapon in Sonipat

Sonipat: शहीदी दिवस कार्यक्रम स्थल के बाद चली तलवार और धारदार हथियार, पिता-पुत्र घायल

Sat, 31 Dec 2022 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 12:27 AM IST
सार

नेशनल हाईवे-44 पर स्थित बढ़खालसा मेमोरियल परिसर के बाहर हमला किया। दिल्ली के आदर्श नगर के रहने वाले हमलावर बताए जा रहे हैं। पहले से रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने कहा घायलों के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Two injured by sword and sharp weapon in Sonipat
सोनीपत सामान्य अस्पताल से घायल सुभाष को लेकर पीजीआई रोहतक ले जाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 किनारे गांव राई के पास स्थित बढ़खालासा मेमोरियल परिसर के बाहर करीब 15 हमलावरों ने शहीदी दिवस मनाने आए व्यक्ति व उनके दो पुत्रों पर हमला कर दिया। व्यक्ति की गर्दन पर तलवार से हमला करने के साथ ही उनके दो बेटों पर धारदार हथियार से वार किया गया। वे मेमोरियल परिसर में छोटे साहिबजादों की याद में आयोजित शहीदी दिवस कार्यक्रम में आए थे। 

विज्ञापन


घायल व्यक्ति को सामान्य अस्पताल से गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हमला करने का आरोप दिल्ली के आदर्श नगर के युवकों पर लगा है। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


गांव सेवली निवासी मनोज ने बताया कि शुक्रवार को उनके भाई सुभाष अपने बेटे अनिल व सुनील के साथ गांव राई के पास बढ़खालसा मेमोरियल परिसर में गए थे। मेमोरियल परिसर में गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों की स्मृति में शहीदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह तीनों मेमोरियल परिसर के गेट पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दिल्ली के आदर्श नगर के करीब 15 से अधिक युवकों ने उन पर तलवारों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। गर्दन में तलवार लगने से सुभाष बुरी तरह घायल हो गए। सुनील व अनिल को काफी चोट लगी। बाद में शोर मचाने पर संगत के लोग एकत्रित हो गए।

जिस पर हमलावर बाइकों पर सवार होकर भाग गए। वहां पहुंचे संगत के अन्य लोगों ने घायलों को सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सुभाष को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। राई थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन अभी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। जांच अधिकारी एसआई श्रीकृष्ण ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 

दिल्ली में ताला-चाबी लगाने का काम करते हैं सुभाष व भतीजे 
मनोज ने बताया कि उनका भाई सुभाष व भतीजे दिल्ली के आरके पुरम में ताला-चाबी लगाने का काम करते हैं। वहां पर उनके दूर के रिश्तेदार भी रहते हैं। यहां उनका वरुण व उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था। बाद में समझौता भी हो गया था। अब आरोपियों ने घात लगाकर हमला किया है। इसके लिए वह पूरी तैयारी कर आए थे। उन्होंने बताया कि हमलावरों संग 10 दिन पहले पीड़ित परिवार का सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें समझौता भी हो गया था। 

अचानक तलवारें लहराने से मच गई अफरी-तफरी 
नेशनल हाईवे के निकट स्थित बढख़ालसा मेमोरियल परिसर के बाहर अचालक तलवारे लहराने व धारदार हथियार से हमला किए जाने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। लोग इधर-उधर भागने लगे थे। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया था। वहां पहुंचे लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम स्थल के बाहर इस तरह हमला करने की घटना की निंदा की। 

हमले का वीडियो हो रहा वायरल 
बढ़खालसा मेमोरियल परिसर के बाहर हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें हमलावर तलवार हाथों में लेकर हमला करते दिख रहे है। हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति दिख रही है। 


घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए टीम को पीजीआई रोहतक भेजा गया है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed