फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two convicts of gang rape sentenced to 25 years imprisonment in Sonipat of Haryana

सोनीपत: सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को 25 साल कैद, उधार पैसे देने के बहाने होटल में बुलाकर किया था दुष्कर्म

Wed, 20 Apr 2022 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 09:19 PM IST
सार

सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया गया था। मामले में तीसरा आरोपी फरार है, जिसे भगोड़ा  घोषित किया गया है। दोनों दोषियों को 72500-72500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Two convicts of gang rape sentenced to 25 years imprisonment  in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल की अदालत ने महिला को उधार पैसे देने के बहाने होटल में बुलाकर और पिस्तौल दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दो दोषी को 25-25 साल की कैद, प्रत्येक को 72 हजार 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में एक आरोपी फरार है जिसे भगोड़ा घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने 13 जुलाई, 2019 को महिला थाना पुलिस को बताया था कि उसका भाई घर का निर्माण कर रहा था। उसके भाई को कुछ पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उसने रिश्ते में अपने चाचा वीरभान से संपर्क किया था। जिस पर वह उन्हें पैसे देने के लिए तैयार हो गया था। उन्होंने पांच रुपये प्रति सैकड़ा की दर से ब्याज देने के लिए कहा था।
विज्ञापन


महिला ने बताया था कि 12 जुलाई, 2019 को उसके चाचा ने उसे फोन कर पैसे देने के बहाने बुलाया था। उसका चाचा उसे गांव के बाहर मिला था और बाइक पर बैठाकर ककरोई के रास्ते पर ले गया था। वहां पर वह उसे एक होटल में ले जाकर बैठा दिया था। वहां दो अन्य लोग शराब पी रहे थे। बाद में वह सभी उसके कमरे में आ गए और दरवाजा बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उसे चुप करवा दिया था। उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। करीब छह घंटे तक उसे वहां रखा गया था। साथ ही उसे धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो मारकर नहर में फेंक देंगे। बाद में उसने अपने परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी।

महिला थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी वीरभान को पहले गिरफ्तार कर लिया था। बाद में मामले में एससी एसटी एक्ट भी जोड़ दिया था। 13 जनवरी, 2020 को तत्कालीन डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार की टीम ने गांव नदीपुर माजरा के जसमेर उर्फ जस्सा को गिरफ्तार कर लिया था।

मामले में तीसरे आरोपी की पहचान नदीपुर माजरा के संजय के रूप में हुई थी। आरोपी संजय अभी तक फरार है। उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। मामले में पुलिस ने ठोस तथ्य कोर्ट में प्रस्तुत किए थे। जिनके आधार पर अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया। 


बुधवार को मामले में फैसला सुनाते हुए एएसजे आरपी गोयल की अदालत ने वीरभान और जसमेर उर्फ जस्सा को सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों को भादंसं की धारा 376डी में 20 साल कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना, 506 में चार साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना व एससीएसटी एक्ट में 5 साल कैद व साढ़े 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसमें एससी एसटी एक्ट की पांच साल की सजा सामूहिक दुष्कर्म की सजा पूरी होने के बाद चलेगी। ऐसे में दोषियों को 25-25 साल कैद में रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed