फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two arrested for smuggling liquor in Sonipat of Haryana

सोनीपत: भारत सरकार का स्टीकर लगाकर कार में कर रहे थे शराब तस्करी, दिल्ली निवासी दो गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
सार

स्टीकर पुलिस की आंख में धूल झोंक निकलने के लिए लगाया था। सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस ने आरोपियों को 32 पेटी अवैध शराब के साथ दबोचा। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। कार निजी फर्म के नाम है।

विज्ञापन
Two arrested for smuggling liquor in Sonipat of Haryana
सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली के दो शराब तस्कर कार पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया (भारत सरकार) का स्टीकर लगाकर शराब की तस्करी करते पकड़े गए। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए भारत सरकार का स्टीकर लगाकर शराब तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 32 पेटी शराब शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों पर तस्करी के साथ ही भारत सरकार का स्टीकर लगा उसका दुरुपयोग करने का भी मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।  

विज्ञापन


शनिवार रात को नाइट डोमिनेशन के दौरान सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस बहालगढ़ रोड पर विवेकानंद चौक के निकट नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच दिल्ली नंबर की कार आती दिखाई दी। कार पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया (भारत सरकार) का स्टीकर लगा था। पुलिस को देखकर सवारों ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार को चेक किया तो उसमें 32 पेटी शराब बरामद हुई। कार में दो युवक सवार थे और वह शराब का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। युवकों ने अपनी पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी मनीष और मोहित के रूप में दी। पुलिस ने गाड़ी के अंदर से 14 पेटी अंग्रेजी और 18 पेटी देसी शराब बरामद की। दोनों आरोपी शराब को सोनीपत से दिल्ली लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया का स्टीकर लगाने को लेकर उनके पास कोई कागजात नहीं मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कार को उन्होंने दिल्ली की फर्म से खरीदा था। कार अभी भी उनके ही नाम पर है। वह शराब तस्करी के लिए स्टीकर लगी कार का प्रयोग कर रहे थे।

उनके खिलाफ शराब तस्करी के साथ ही भादंसं की धारा 170 के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे पता लगाया जाएगा कि वह कब से तस्करी कर रहे थे। साथ ही स्टीकर कहां पर बनवाया था।

फर्म की जांच के लिए दिल्ली जाएगी पुलिस
पुलिस टीम अब फर्म की जांच को लेकर दिल्ली जाएगी, जिससे कार खरीदने को लेकर युवकों ने जानकारी दी है। पुलिस वहां जाकर कार बेचने से लेकर अन्य जानकारियां जुटाएगी। 

 

नाइट डोमिनेशन के दौरान विवेकानंद चौक से कार को रोककर तलाशी में 32 पेटी शराब बरामद की है, जो अवैध रूप से बिक्री के लिए लेकर जा रहे थे। कार पर भारत सरकार का स्टीकर लगा हुआ था। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। - बलवंत सिंह, चौकी प्रभारी, सिक्का कॉलोनी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed