फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested for selling goods by putting fake stickers in Sonipat

सोनीपत: नामचीन कंपनी का स्टीकर लगाकर बेचे जा रहे थे जूते, टी-शर्ट व ट्रैक पैंट, पुलिस ने दो को काबू किया

Fri, 20 May 2022 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 12:20 AM IST
सार

पुलिस ने कैलाश कॉलोनी स्थित दुकान से 308 टी-शर्ट व 104 ट्रैक पैंट और एक व्यक्ति को 100 जोड़ी जूतों के साथ पकड़ा है। कंपनी के इन्वेस्टीगेटर ने केस दर्ज कराया है। सोनीपत में पहले भी प्यूमा के स्टीकर लगे कपड़े पकड़े जा चुके है।

विज्ञापन
Two accused arrested for selling goods by putting fake stickers in Sonipat
प्यूमा कंपनी के नकली स्टीकर लगाकर तैयार किए कपड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में जर्मनी की नामचीन कंपनी प्यूमा के स्टीकर टी-शर्ट, ट्रैक-पैंट और जूतों पर लगा उन्हें ब्रांडेड बनाकर बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के इन्वेस्टीगेटर ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर दो आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी दिल्ली के करोल बाग से स्टीकर और सामान्य सामान खरीदकर लाते थे और कपड़े, जूते व ट्रैक पैंट को ब्रांडेड बताकर दुकानों पर बेच देते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गुरुग्राम के रहने वाले कृष्णपाल सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह आरएनए आईपी एट्रोनेज कंपनी में इंवेस्टीगेटर हैं। उनकी कंपनी ने जर्मनी की कंपनी प्यूमा के लिए काम करती है। वह बाजार में कंपनी के नाम से तैयार नकली सामान की धरपकड़ करके कानूनी कार्रवाई कराती है। बाजार में सर्च ऑपरेशन के लिए गठित विजिलेंस टीम का प्रभारी उन्हें बनाया गया है।
विज्ञापन


उनकी टीम को सोनीपत में प्यूमा के नाम के स्टीकर का उपयोग कर कपड़े, जूते और ट्रैक पैंट को ब्रांडेड बनाकर सप्लाई करने की सूचना मिली थी। शहर में धड़ल्ले से कंपनी के नाम से नकली सामान बेचा जा रहा था। उसके आधार पर टीम ने जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला कि मोहाना का रहने वाला मंजीत टी-शर्ट और ट्रैक-पैंट की बाजार में सप्लाई कर रहा है। उसने आईटीआई चौक पर शादीपुर के पास कैलाश कॉलोनी में गोदाम बना रखा है। उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ छापा मारकर कार्रवाई की। पुलिस और टीम ने पाया कि वहां पर साधारण टी-शर्ट व ट्रैक पैंट पर प्यूमा कंपनी का स्टीकर लगाकर ब्रांडेड बनाया जा रहा था।

डीएसपी वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार आरोपी मंजीत कुमार ने बताया कि वह दिल्ली से कपड़े लाकर उनको प्यूमा के स्टीकर लगाकर बेचता है। उनको शहर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। उसके पास से कई स्टीकर, 308 टी-शर्ट व 104 ट्रैक पैंट बरामद की।

वह 3000 रुपये मूल्य की टी-शर्ट को 300 रुपये में और 4000 रुपये की ट्रैक पैंट को 400 रुपये में बेच रहे थे। इसी तरह 10 हजार रुपये का ट्रैक सूट मात्र 800 रुपये में बिक्री करने की बात स्वीकार की। वह 50 रुपये के स्टीकर से साधारण कपड़ों को ब्रांडेड बना देते थे।  

उसके बाद पुलिस और कंपनी विजिलेंस की संयुक्त टीम ने आईटीआई चौक पर बोरों में जूते भरकर दुकानों पर सप्लाई करने पहुंचे मोहम्मद सलीम को पकड़ लिया। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी स्थित विकास नगर का रहने वाला है। वह दिल्ली से जूता लाकर उनको स्टीकर लगाकर प्यूमा कंपनी का बनाकर बेच रहा था।

वह कंपनी के 7000 रुपये के जूते में 300 रुपये मूल्य का जूता प्रयोग कर रहा था। इन जूतों को वह 500 से एक हजार रुपये में बेच रहा था। उसके पास से 100 जोड़ी जूते बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

कंपनी की विजिलेंस की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर स्टीकर लगाकर ब्रांडेड कपड़े व जूते तैयार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में नकली माल भी बरामद हुआ है। पुलिस इनके साथ काम करने वाले अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed