{"_id":"577ab0ad4f1c1b6c117fa27b","slug":"try-to-kidnapping-blue-batti-car-kidnapping-trail-of-trader-geeta-bhawan-chowk-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती लगी कार को घेरकर व्यापारी को छुड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीली बत्ती लगी कार को घेरकर व्यापारी को छुड़वाया
Sonipat
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता संजय सिंगला जानकारी लेते हुए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पॉश इलाके गीता भवन चौक पर सोमवार रात आठ बजे उस समय हंगामा हो गया, जब नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार होकर आए कथित पुलिसकर्मियों ने हरियाणा हैंडलूम व्यापारी सुरेश कुमार के बेटे रामगोपाल के अपहरण की कोशिश की। आरोप था कि रामगोपाल ने चोरी के आरोपी युवक से पैसे लेकर डबल बेड और गद्दा बेचा है। हालांकि समय रहते व्यापारियों ने एकत्र होकर यूपी का नंबर लगी गाड़ी को घेरकर व्यापारी को छुड़वा दिया। बाद में डीआईजी हरदीप दून मौके पर पहुंचे और मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन देर रात तक न तो गाड़ी का सुराग लगा और न ही कथित पुलिसकर्मियों का। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार बंद की चेतावनी दी है।
कच्चे क्वार्टर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि गीता भवन चौक पर उसका हैंडलूम का शोरूम है, जहां उसका बेटा रामगोपाल बैठता है। सोमवार रात करीब आठ बजे सफेद रंग की गाड़ी शोरूम के बाहर आकर रुकी। गाड़ी से चार-पांच युवक उतरे, जो एक अन्य युवक को हथकड़ी लगाए हुए थे। साथ ही दो ने हाथों में स्टेनगन ले रखी थी। गाड़ी पर यूपी के नंबर की प्लेट लगी थी, जो आगे से टूटी हुई थी। कथित पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पैसे वापस नहीं किए तो गाड़ी में बैठा लिया
व्यापारियों ने बताया कि कथित पुलिसकर्मी कह रहे थे कि युवक ने चोरी के पैसे से गीता भवन चौक स्थित हैंडलूम शोरूम से डबल बेड और गद्दे खरीदे हैं। डबल बेड और गद्दे वापस लेकर पैसे दे दे। रामगोपाल ने कहा कि आपके पास क्या सबूत हैं कि इसने यहीं से सामान खरीदा है। दूसरा, यह कि उसे क्या पता कि वह युवक चोरी के पैसे से सामान खरीद रहा है।
विज्ञापन
जबरन गाड़ी में बैठाया, व्यापारियों ने घेराव कर छुड़वाया
इसी बीच कथित पुलिसकर्मियों के साथ व्यापारी की बहस हो गई। व्यापारी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रामगोपाल को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और लेकर जाने लगा। रामगोपाल ने शोर मचा दिया। आसपास के व्यापारी एकत्र हो गए और गाड़ी का घेराव कर लिया। चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसी व्यापारी सुनील सचदेवा ने हैंडल पकड़कर गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया। इस पर चालक ने सुनील के हाथ को मुंह से काट लिया। इसी बीच हंगामे की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस आ गई, लेकिन कथित पुलिसकर्मी सुभाष चौक की तरफ गाड़ी को तेज गति से भगाकर ले गए।
व्यापारियों ने किया रोड जाम, डीआईजी पहुंचे
हैंडलूम व्यापारी के कथित अपहरण से नाराज व्यापारियों ने गीता भवन चौक पर जाम लगा दिया। वहां से गुजर रहे डीआईजी एचएस दून व्यापारियों के बीच पहुंचे। व्यापारियों ने वारदात के बारे में अवगत करवाया।
गाड़ी पकड़ो, नहीं तो कर दूंगा सस्पेंड
व्यापारी नेता संजय सिंगला ने बताया कि डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लिया। वीटी कर व्यापारियों के सामने सभी एसएचओ को कहा कि, गाड़ी जिले से बाहर नहीं जानी चाहिए। नहीं तो सभी को सस्पेंड कर दूंगा। हालांकि देर रात तक गाड़ी का सुराग नहीं लग सका।
कार्रवाई करें अधिकारी, नहीं तो शहर बंद
जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला का कहना है कि कुछ व्यापारियों ने बताया है कि लोकल पुलिस यूपी नंबर की गाड़ियां रखती है। यह करतूत भी लोकल पुलिस की हो सकती है। डीआईजी दो दिन में आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करें, नहीं तो शहर बंद किया जाएगा।
गाड़ी की तलाश की जा रही है। मामले में जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र राव, थाना प्रभारी सिविल लाइन