फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   try to kidnapping, blue batti car, kidnapping trader, CIA said sorry, geeta bhawan chowk, sonipat

सीआई स्टाफ ने माना हो गई थी गलती

Wed, 06 Jul 2016 12:45 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Wed, 06 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
गीता भवन चौक से व्यापारी का अपहरण प्रयास के मामले में मंगलवार को सीआईए स्टाफ खुलकर सामने आ गया है। सीआईए प्रभारी ने व्यापारियों से बातचीत कर माना कि वे मुलाजिम सीआईए स्टाफ के ही थे। गलतफहमी के चलते ही गफलत हो गई थी। इसी वजह से व्यापारी को थाने ले जाया जा रहा था, उसका अपहरण नहीं करना था। व्यापारियों ने मंगलवार को सुबह के समय गीता भवन चौक पर बैठक की थी। बैठक के दौरान ही सीआईए स्टाफ प्रभारी इंदीवर पहुंचे थे। इंदीवर द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद हालांकि, मामला शांत हो गया है। वहीं, इस मामले में बहादुरी दिखाने वाले दुकानदार सुनील सचदेवा को व्यापार मंडल ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


ये था मामला
एक हैंडलूम की दुकान पर रात आठ बजे सादी वर्दी में पांच लोग उत्तराखंड नंबर की कार में सवार होकर पहुंचे थे। इसमें से एक के हाथों में हथकड़ी लगाई गई थी। दुकानदार रामगोपाल को बताया कि यह चोरी का आरोपी है और इसने चोरी के रुपयों से सामान खरीद था। रामगोपाल ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उक्त पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटते हुए जिप्सी में बिठाने की कोशिश की। मौके पर आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो तथा विरोध शुरू कर दिया। विरोध होते देख पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी आ पहुंचे, जिन्होंने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे डीआईजी एचएस दून ने जांच का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत करवाया था।
विज्ञापन


मुलाजिम चोरी के एक मामले में तसल्ली करने गए थे। गलतफहमी के चलते ही विवाद हुआ। व्यापारी का अपहरण करने की मंशा नहीं थी।
इंदीवर, प्रभारी, सीआईए स्टाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed