{"_id":"601d5f101320a83a4a38495c","slug":"truck-driver-brutally-murdered-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या, सिर व मुंह के पास मारी गोली, ईंट से भी किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या, सिर व मुंह के पास मारी गोली, ईंट से भी किया हमला
Fri, 05 Feb 2021 08:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 Feb 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
दीपालपुर के पास व्यक्ति की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत के गांव दीपालपुर नहर के पास हमलावरों ने मुरथल के ट्रक चालक की सिर और मुंह के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं ईंट से भी सिर व चेहरे पर हमला किया गया है। पुलिस ने भतीजे के बयान पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह गांव दीपालपुर में नहर के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही राई थाना प्रभारी विवेक मलिक व बहालगढ़ चौकी प्रभारी रणबीर सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में शव की पहचान गांव मुरथल निवासी पन्नालाल (44) के रूप में हुई। वह ट्रक चालक था। हालांकि कुछ समय से अब वह घर ही रह रहा था। पुलिस जांच में पन्नालाल के सिर व मुंह के पास गोली के निशान मिले हैं। उसे दो गोली मारी गई है।
विज्ञापन
साथ ही उसके सिर व चेहरे पर ईंट से भी हमला किया गया है, जिससे उसका जबड़ा तक टूटा मिला है। पन्नालाल के भतीजे नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि उसका चाचा गुरुवार दोपहर बाद गांव के भट्ठा चौक से एक बाइक सवार के साथ निकला था। उसके बाद अब उसका शव ही मिला है। उसने अज्ञात पर चाचा की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बाइक सवार के साथ निकला था पन्नालाल
भतीजे नंदकिशोर ने बताया कि उसका चाचा गुरुवार को एक बाइक सवार के पीछे बैठकर गया था। जांच के दौरान गांव के चौक पर उसके चाचा के जूते पड़े मिले हैं। पुलिस अब बाइक सवार का सुराग लगा रही है। पन्नालाल अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
गांव दीपालपुर के पास व्यक्ति की गोली व ईंट से हमला कर हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। भतीजे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। - रणबीर सिंह, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।