सोनीपत: बड़ी बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी, छोटी 2.70 लाख और आभूषण लेकर फरार
व्यक्ति ने बेटी समेत तीन लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती व उसके परिचित युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र में बड़ी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे परिवार ने अपनी छोटी बेटी पर ही घर से नकदी और आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि युवती ने अपने परिचित युवक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एक अन्य युवक ने उनकी मदद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उसने घर में 2 लाख 70 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। उसने आरोप लगाया कि उसकी 22 वर्षीय छोटी बेटी 19 जनवरी को अपने परिचित दानिश के साथ मिलकर घर से आभूषण और नकदी को चोरी कर ले गई। उसकी बेटी और दानिश की रहीश नाम के युवक ने मदद की है।
वह घर से 2.70 लाख रुपये के साथ ही सोने की चेन, कानों की बालियां, अंगूठी, पाजेब, मंगलसूत्र व अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। व्यक्ति ने बताया कि अपने स्तर पर तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को अवगत कराया। जिस पर कुंडली थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनके मोबाइल की लोकेशन के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
व्यक्ति ने अपनी बेटी व दो अन्य पर नकदी और आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।