{"_id":"63b4324574caad37da67968b","slug":"thief-jumped-from-the-roof-after-seeing-the-landlord-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: टोटियां चोरी कर रहा था चोर, मकान मालिक के आने पर छत से कूदा, टूटा पैर, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: टोटियां चोरी कर रहा था चोर, मकान मालिक के आने पर छत से कूदा, टूटा पैर, पुलिस को सौंपा
Tue, 03 Jan 2023 07:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:18 PM IST
सार
चोर भागने के प्रयास में छत से कूद गया। इससे उसका पैर टूट गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वह न्यू महावीर कॉलोनी में छत पर चढ़कर टोटियां चोरी कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में न्यू महावीर कॉलोनी में छत पर लगी टोटियां चोरी का प्रयास कर रहा आरोपी मकान मालिक और उनके बेटे को देखकर छत से कूद गया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लगी। मकान मालिक ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाल कर दिया। पुलिस ने चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
न्यू महावीर कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह 2 जनवरी की रात को खाना खाकर सो गए थे। वह रात में करीब एक बजे पानी पीने के लिए उठे तो उनको छत पर किसी के घूमने की आवाज सुनाई दी। वह अपने बेटे मोरस के साथ छत पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक टोंटियां खोल रहा था।
विज्ञापन
वह टोंटी खोलने के प्रयास में हथौड़ी से चोट मार रहा था। आरोपी उनको देखकर भागने का प्रयास किया। भागने के प्रयास में वह छत से कूद गया। उन्होंने चोर को पकड़ने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान चोरी करने आया युवक नीचे गिरा हुआ चिल्ला रहा था।
विज्ञापन
छत से गिरने के चलते उसका पैर टूट गया। युवक ने बताया कि वह जैन बाग कॉलोनी का रहने वाला नवीन कुमार है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नवीन के खिलाफ चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।