फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The young man seized car Bahadurgarh, ATMs and 13 thousand rupees, sonipat, crime

बहादुरगढ़ के युवक से छीनी कार, एटीएम और 13 हजार रुपये

Sun, 11 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 11 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिले में लगातार तीसरे दिन लुटेरे आसानी से वारदात अंजाम देकर फरार हो गए, जबकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। शनिवार तड़के धुंध का फायदा उठाकर चार युवक बहादुरगढ़-कुंडली रोड पर छतेहरा गांव के नजदीक बहादुरगढ़ के युवक की कार, एटीएम और नकदी छीनकर ले गए। इस संबंध में कुंडली थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बहादुरगढ़ सेक्टर छह निवासी वरवीन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार तड़के अपने भाई के पास लाडवा जा रहा था। रास्ते में छतेरा-बहादुरपुर गांव के पास पहुुंचा तो एक कार ने उसका रास्ता रोक लिया, जिसमें सवार चार युवक डंडे व पिस्तौल लेकर उतरे और कनपटी पर तानकर दोनों भाइयों से उनके मोबाइल फोन, एटीएम, 13 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

साथ ही गाड़ी लेकर चंपत हो गए। किसी तरह राहगीरों की मदद से पुलिस का सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों का सुराग ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इससेे पहले लुटेरे पुलिस की वर्दी में नात्थुपुर व नई अनाज मंडी सोनीपत के नजदीक लूट की वारदात अंजाम दे चुके हैं। साथ ही एक युवक से 50 हजार रुपये भी छीने जा चुके हैं। लगातार हो रही लूट की वारदात पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ेे कर रही हैं। हालांकि नई अनाज मंडी के पास हुई लूट के मामले में पुलिस ने बैयांपुर के एक युवक संदीप को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed