फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The family created a ruckus at the GRP police station over the death of a railway worker in Sonipat.

सोनीपत: रेलवे कर्मी की मौत पर परिजनों ने GRP थाने पहुंच किया हंगामा, बोले- ट्रेन से संदीप गिरा नहीं, धक्का देकर गिराया गया

Sat, 02 Jul 2022 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 11:14 PM IST
सार

परिजनों ने आरोप लगाया कि 4-5 लड़कों ने पहले झगड़ा किया फिर धक्का देकर ट्रेन से गिराया गया है। आरोप है कि संदीप करीब पांच घंटे तक ट्रैक पर ही पड़ा रहा, समय पर इलाज मिलता तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन
The family created a ruckus at the GRP police station over the death of a railway worker in Sonipat.
रेलवे कर्मी संदीप की मौत के बाद शिकायत लेकर जीआरपी थाने पहुंचे गढ़ी घसीटा निवासी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर रेलवेकर्मी संदीप की मौत के मामले में हरियाणा के सोनीपत में गुस्साए परिजनों ने शनिवार को जीआरपी थाने पहुंच हंगामा किया। उनका आरोप था कि ट्रेन में संदीप के साथ 4-5 लड़कों ने झगड़ा किया और उसे ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पांच घंटे तक ट्रैक किनारे ही पड़ा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


एक यात्री द्वारा ट्रेन गार्ड को युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना देने के बावजूद गार्ड ने किसी को अवगत नहीं कराया। मामले में गंभीरता दिखाई जाती व संदीप को समय पर उपचार मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने मामले की गहनता से जांच करने व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


गढ़ी घसीटा निवासी रेलवेकर्मी संदीप के परिजनों ने आरोप लगाया कि जीआरपी ने मामले में जांच करने के बजाय शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। यही नहीं अब मामले में जांच करने की बात कही तो जीआरपी अधिकारी झगड़ा करने वालों व गार्ड को सूचना देने वाले यात्री को सामने लाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना था कि यह काम पुलिस का है। परिजनों ने इस मामले में गंभीरता से जांच करने व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 2:11 बजे फोन पर हुई थी संदीप से बात
जीआरपी थाने पहुंचे मृतक संदीप के भाई विशाल ने बताया कि 30 जून को दोपहर 2:11 बजे उसके पास संदीप का फोन आया था। उसने बताया था कि वह बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहा है। ट्रेन हरसाना स्टेशन से निकल चुकी है, लेने आ जाना। विशाल ने बताया कि बारिश तेज होने के कारण उसने संदीप को रिक्शा कर घर आने की बात कही थी। ट्रेन जाने के काफी देर तक भी जब संदीप घर नहीं पहुंचा तो उसके पास फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। शाम सात बजे जीआरपी थाने से फोन आया, उन्होंने बताया कि संदीप का शव ट्रैक पर मिला है। 

सीसीटीवी की फुटेज मांगी तो बोले कैमरा खराब है
संदीप के चाचा आनंद ने बताया कि वे बठिंडा एक्सप्रेस के समय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। ट्रेन में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों से पूछा तो कई यात्रियों ने ट्रेन में संदीप से 4-5 युवकों द्वारा झगड़ा करने की बात कही थी। एक यात्री ने कहा कि इसकी सूचना ट्रेन के गार्ड को भी दी थी। इसकी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में भी मिलेगी। आनंद ने बताया कि उन्होंने जीआरपी थाने में जब सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो जीआरपी कर्मचारियों ने कहा कि कैमरा एक सप्ताह से खराब है। 

यह है मामला 
गढ़ी घसीटा निवासी संदीप (26) रेलवे मेें प्वाइंट्समैन के पद पर कार्यरत थे। उसकी ड्यूटी दिल्ली में थी। 30 जून को संदीप अपनी ड्यूटी के बाद 14507  बठिंडा एक्सप्रेस से सोनीपत आ रहे थे। ट्रेन दोपहर करीब सवा दो बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के सोनीपत स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही रेलवे यार्ड के पास संदीप चलती ट्रेन से गिर गए। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शाम करीब 7 बजे सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचे तो एक युवक रेलवे लाइन किनारे मृत पड़ा था। इसकी पहचान संदीप निवासी गढ़ी घसीटा के रूप में हुई। 1 जुलाई को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। 

गढ़ी घसीटा निवासी रेलवेकर्मी संदीप की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में अब परिजन आरोप लगा रहे हैं कि संदीप का ट्रेन में कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने संदीप को धक्का देकर गिराया है, जिससे उसकी मौत हुई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेंद्र सिंह, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed