फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   teenager came to bathe at Yamuna Ghat in Sonipat drowned while saving her brother

Sonipat: यमुना में डूब रहे भाई को बचाते हुए डूबी किशोरी, अमावस्या पर परिवार संग मिमापुर घाट पर आई थी नहाने

Fri, 19 May 2023 03:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 May 2023 03:44 PM IST
सार

रोहतक से पांच बच्चे परिवार के अन्य सदस्यों संग यमुना में नहाने आए थे। इसी दौरान अंशु यमुना में डूबने लगा। उसके साथ स्नान कर रही बहनों व भाई ने सबसे छोटे भाई को बचाने का प्रयास शुरू किया। तभी आशा ने अपने भाई को एक तरफ खींच लिया, लेकिन वह खुद डूब गई।

विज्ञापन
teenager came to bathe at Yamuna Ghat in Sonipat drowned while saving her brother
यमुना में डूबी आशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में यमुना के गांव मिमारपुर घाट पर परिवार के सदस्यों संग स्नान करने आई दसवीं कक्षा की छात्रा यमुना में डूब गई। वह अपने पांच भाई-बहनों के साथ स्नान कर रही थी। इसी दौरान किशोरी का नौ साल का भाई डूबने लगा तो वह उसे बचाने लगी। बहन ने भाई की तो जान बचा ली, लेकिन वह खुद डूब गई। मामले का पता लगते ही परिजनों ने गोताखोरों को बुलाने के साथ ही स्वयं भी उसकी तलाश शुरू कर दी है। पांच निजी गोताखोर भी बच्ची की तलाश कर रही है। पुलिस ने भी प्रशासन को अवगत कराकर चार गोताखोर बुलाए हैं।

विज्ञापन


रोहतक के गांव जिंदरान से यमुना घाट पर नहाने आए थे परिवार के सदस्य
रोहतक के गांव जिंदरान निवासी राजेराम के पांच बच्चे परिवार के अन्य सदस्यों संग यमुना में नहाने आए थे। शुक्रवार को ज्येष्ठ की अमावस्या पर यमुना स्नान का बड़ा महत्व माना जाता है। राजेराम के पांच बच्चे बड़ी बेटी तुलसी, उससे छोटी खुशी, तीसरे नंबर की आशा, उससे छोटा भाई आशीष व सबसे छोटा अंशु है। पांचों भाई बहन एक साथ स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अंशु यमुना में डूबने लगा। उसके साथ स्नान कर रही बहनों व भाई ने सबसे छोटे भाई को बचाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


किशोरी की तलाश में पांच गोताखोर लगे, चार सरकारी गोताखोर भी बुलवाए गए
इस दौरान आशा ने अपने भाई को एक तरफ खींच लिया, लेकिन वह खुद डूब गई। उसके बाद भाई-बहनों ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य व आस पास स्नान कर रहे श्रद्धालु एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही गांव में जिंदरान में घटना से अवगत कराया। इस पर गांव में मौजूद राजेराम व अन्य ग्रामीण भी यमुना पर पहुंच गए है। दसवीं कक्षा की छात्रा आशा की तलाश की जा रही है। परिजनों ने पांच निजी गोताखोर बुलाए है। मुरथल थाने से एएसआई संदीप कुमार की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रशासन को अवगत कराकर चार गोताखोर भेजने को कहा है। किशोरी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed