फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   suicide or murder

फंदे पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का मामला दर्ज

Mon, 05 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Mon, 05 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

उपमंडल के गांव ईशापुर खेड़ी में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया। महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला ने पति व उसकी मामी ने दहेज की मांग से तंग आकर फांसी लगाई है। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर पति व उसकी मामी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव पुरखास निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गीता (25) की शादी चार साल पहले ईशापुर गांव के रहने वाले अशोक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बार अशोक सुमन को मार-पीटकर दहेज की मांग करने लगा। जिससे दोनों ने आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन


इसके अलावा अशोक की मामी सुमन भी इसमें उसका साथ देती थी। घर में हर रोज हो रहे झगड़े व दहेज की मांग से तंग आकर गीता ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
मामले की जांच कर रहे एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर पति अशोक व उसकी मामी सुमन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज लिया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी घटना का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed