फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STF Sonipat arrested one accused in Airforce paper leak case

एयरफोर्स पेपर लीक मामला: एसटीएफ सोनीपत ने 15 हजार का इनामी किया गिरफ्तार

Sat, 22 Jan 2022 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 09:29 PM IST
सार

आरोपी पर पेपर लीक करने व सॉल्वर गैंग से मिलकर अंदर पर्ची भिजवा परीक्षा पास कराने का आरोप है। पानीपत में मुकदमा दर्ज हुआ था। कई युवकों को पास कराने की एवज में आठ-आठ लाख लेते थे।

विज्ञापन
STF Sonipat arrested one accused in Airforce paper leak case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में एसटीएफ सोनीपत की टीम ने पानीपत में एयरफोर्स का पेपर लीक करने के मामले में 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी खरखौदा का रहने वाला मंजीत उर्फ मोनू है। उसे रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी ने तीन अन्य साथियों संग मिलकर पानीपत में कई परीक्षार्थियों से आठ-आठ लाख रुपये में सौदेबाजी कर एयरफोर्स की परीक्षा पास करवाई थी। आरोपी पेपर आउट कराकर सॉल्वर से पर्ची बनवाकर परीक्षार्थियों तक पहुंचाते थे। 
विज्ञापन


सोनीपत एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि पानीपत में एयरफोर्स का पेपर लीक कराकर कई परीक्षार्थियों के पेपर पास कराने का आरोप लगा था। मामले में 17 जुलाई, 2021 को पानीपत में धारा 420 व 120बी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पेपर लीक मामले में ही पानीपत पुलिस ने मंजीत उर्फ मोनू समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब आरोपी को रिमांड पर लेकर परीक्षा पास करने वाले युवकों के बारे में पता किया जाएगा। जल्दी ही मामले में अन्य की गिरफ्तारियां भी होंगी। शुरुआती पूछताछ में पेपर पास कराने के नाम पर आठ लाख रुपये लिए जाने का पता लगा है।

कक्ष में नियुक्त अधिकारी से करते थे मिलीभगत

सतीश देशवाल ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी पेपर आउट कराते थे। उसके बाद पेपर को बाहर सॉल्वर से सॉल्व कराते थे। इसके बाद सॉल्व आंसर की पर्ची बनाकर परीक्षा कक्ष में भेजते थे। इनकी परीक्षा केंद्र में नियुक्त अधिकारी से मिलीभगत रहती थी। जिससे वह परीक्षा के दौरान उन्हें नहीं रोकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed