पेपर सॉल्वर गैंग: जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर के 40 युवाओं को दिला चुके नौकरी, एसटीएफ ने नोएडा व दिल्ली में दी दबिश
रविवार को लैब बंद होने कारण एसटीएफ ने नोएडा व दिल्ली में दबिश दी। अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में पकड़ी गई पेपर सॉल्वर गैंग के तार जम्मू-कश्मीर तक जुड़े हुए हैं। मामले में गिरफ्तार गिरोह के सरगना ने एसटीएफ की पूछताछ में जम्मू-कश्मीर व श्रीनगर के करीब 40 युवाओं को नौकरी दिलाने की बात कुबूल की है। टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एसटीएफ सोनीपत ने पेपर सॉल्वर गैंग के सरगना गांव शामड़ी निवासी रोबिन को गिरफ्तार कर सात दिन के रिमांड पर ले रखा है। दिल्ली पुलिस में सिपाही रोबिन आठ साल से पेपर सॉल्वर गैंग चला रहा है। वह किराये पर लैब लेकर कंप्यूटर स्क्रीन हैक कर गड़बड़झाला करता था।
यह भी पढ़ें ः दीपेंद्र हुड्डा बोले: महंगाई की तरह बढ़ रहे नौकरियों में रिश्वत के रेट, देशभर में फैली है हरियाणा भर्ती घोटाले की जड़
आरोपी ने एसटीएफ की पूछताछ में खुलासा किया है कि वह जम्मू-कश्मीर तक के युवाओं को नौकरी दिलाने में गड़बड़ी कर चुका है। उसने करीब 40 युवाओं के पेपर पास कराने की बात कुबूली है। अब टीम जम्मू-कश्मीर तक जांच करेगी।
एसटीएफ ने रविवार को नोएडा व दिल्ली में दबिश दी। टीम मामले में सामने आए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं। रविवार को लैब बंद होने के कारण पुलिस टीम वहां जांच नहीं कर सकी।
मामले में गिरफ्तार सरगना से पूछताछ में सामने आया है कि जम्मू-कश्मीर तक के युवाओं के पेपर उन्होंने सॉल्व किए हैं, जिससे अब उनका पता लगाया जाएगा। टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। - इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत