{"_id":"63fc462847a7929d0e0ab28b","slug":"speed-havoc-in-sonipat-vehicle-crushed-10-year-old-innocent-doctor-declared-dead-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर: वाहन ने 10 वर्षीय मासूम को कुचला, डाक्टर ने किया मृत घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर: वाहन ने 10 वर्षीय मासूम को कुचला, डाक्टर ने किया मृत घोषित
Mon, 27 Feb 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:27 AM IST
सार
सोनीपत में एक बार तेज रफ्तार वाहन ने 10 वर्षिय मासूम को कुचल दिया। आनन-फानन में परिजन उसे गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास की बताई जा रहा है, जहां 10 वर्षिय मासूम पिता के साथ घर का सामान लेकर जा रहा था और रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत थाना बड़ी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में काम करने वाले ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह फैक्टरी में परिवार सहित रहता है। वह रविवार को अपने बेटे सत्यम के साथ बड़ी गांव में सामान लेने गए थे। सामान लेकर वह वापस घर आ रहे थे तो जब बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 के पास आए तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उनके बेटे सत्यम का टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे गन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए, जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन