फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Youths riding a car firing at Bhigan toll plaza

Sonipat: भिगान टोल प्लाजा पर कार सवार युवकों ने की फायरिंग, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sun, 08 Oct 2023 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 09:59 PM IST
सार

सीसीटीवी में संदिग्ध दिख रहे है। टैक्स दिए बिना टोल पार करने को लेकर फायरिंग का आरोप है।

विज्ञापन
Sonipat: Youths riding a car firing at Bhigan toll plaza
सीसीटीवी में बैरियर हटाता दिख रहा युवक व फायरिंग के लिए पिस्तौल हाथ में लिए कार चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के भिगान टोल प्लाजा पर बिना टैक्स दिए टोल पार कर रहे कार सवार युवकों को रोकने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। टोलकर्मियों के अनुसार युवकों ने चार फायर किए और भाग गए। वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना के बाद मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


रविवार को पानीपत की तरफ टोल प्लाजा की लेन नंबर-5 पर कार बूथ पर आकर रुकी। कार से दो दो उतरे और बैरियर को हटा दिया। इसी दौरान कार चालक ने बूथ पर बैठे कर्मचारी को पिस्तौल दिखाई और बूथ से कार को बिना टोल चुकाए ही निकाल लिया। इसके बाद उसके दोनों साथी भी कार में बैठ गए। टोल कर्मियों के अनुसार अपने साथियों को कार में बैठाने के बाद कार चालक ने टोल पर करीब चार फायर कर भाग गए। सूचना के बाद मुरथल थाना प्रभारी जसपाल व एसटीएफ और सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन


कार के आगे वाले शीशे पर था पुलिस का स्टीकर
जिस कार में युवक सवार होकर आए थे उसके आगे वाले शीशे पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। आगे की नंबर प्लेट आधी टूटी हुई थी। सीसीटीवी में दिख रहा है कि नंबर प्लेट पर सिर्फ एचआर-11 अंकित है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार गोहाना अथॉरिटी में रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल कर्मी ने टोल टैक्स नहीं देने व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। चार अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -गोरखपाल राणा, एसीपी गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed