{"_id":"64d7261af98c35bc2b0c076b","slug":"sonipat-two-gold-chains-taken-away-by-thugs-on-pretext-of-cleaning-jewellery-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: आभूषण साफ करने के झांसे में लेकर ठग ले गए सोने की दो चेन, ठगों ने महिला को बनाया ठगी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: आभूषण साफ करने के झांसे में लेकर ठग ले गए सोने की दो चेन, ठगों ने महिला को बनाया ठगी का शिकार
Sat, 12 Aug 2023 11:56 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:56 AM IST
सार
बाइक पर दो युवक गली में सोने-चांदी के जेवर व पीतल के बर्तन साफ करवाने की आवाज लगा रहे थे। सन्नी की मां ने दोनों युवकों को घर बुला लिया और युवकों को सोने की दो चेन साफ करने के लिए दे दी। कुछ देर तक दोनों चेन को पाउडर में डालकर साफ करते रहे और उसके बाद पाउडर से भरी हुई पॉलिथीन महिला को दे दी।
विज्ञापन
गोहाना पुलिस स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोनीपत के गोहाना के आदर्श नगर में बाइक पर सवार होकर आए दो युवक एक महिला व उनके बेटे को झांसे में लेकर सोने की दो चेन ठग ले गए। ठगों ने सोने की चेन साफ करने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़ितों को ठगी का पता लगा तो उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दो ठग बाइक पर सवार होकर आए थे आदर्श नगर
आदर्श नगर निवासी सन्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बाइक पर दो युवक गली में सोने-चांदी के जेवर व पीतल के बर्तन साफ करवाने की आवाज लगा रहे थे। सन्नी की मां ने दोनों युवकों को घर बुला लिया और युवकों को सोने की दो चेन साफ करने के लिए दे दी। कुछ देर तक दोनों चेन को पाउडर में डालकर साफ करते रहे और उसके बाद पाउडर से भरी हुई पॉलिथीन महिला को दे दी। ठगों ने कहा कि इस पॉलिथीन को फ्रिज में रख दें। उसे कुछ देर बाद निकाल लेना।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने शिकायत के बाद जांच की शुरू
इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चले गए। जब महिला ने फ्रिज से पॉलिथीन निकाली और देखा उसमें चेन नहीं थी। जिससे बाद उन्हें पता लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने अपने स्तर पर बाइक सवारों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद पीडि़त ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
पीडि़त की शिकायत पर बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार युवकों की पहचान का प्रयास कर रही है। जल्द ही बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नीरज कुमार, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।