फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Three youths riding a bike fire on a youth in Jeevan Nagar

Sonipat: जीवन नगर में अभिषेक नाम के युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने चलाई गोली, पीजीआई रेफर

Fri, 20 Oct 2023 07:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 07:05 PM IST
सार

सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जीवन नगर में युवक को गोली मारी गई है। युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Sonipat: Three youths riding a bike fire on a youth in Jeevan Nagar
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के जीवन नगर स्थित फास्ट फूड की दुकान के बाहर बैठे युवक को बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मार दी। युवक के पैर में गोली लगी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। परिजनों ने युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर तीन हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जीवन नगर निवासी अभिषेक ने बताया कि वह डी-फार्मा का कोर्स करने के बाद फिलहाल घर पर रहते हैं। वह शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बैंक से आने के बाद घर से कुछ दूर स्थित फास्ट फूड की दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और अचानक गोली चली दी।
विज्ञापन


गोली उनके पैर में जाकर लगी। वारदात को अंजाम देकर तीनों भाग गए। परिजनों ने घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अभिषेक ने बताया कि बाइक पर ध्रुव, विशाल व रोहित सवार थे। वह उन्हें पहले से ही जानता है। हालांकि उन्होंने तीनों से किसी तरह की रंजिश होने से मना कर दिया। मामले का पता लगते ही एसीपी सिटी नरसिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। उसके बाद अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में अभिषेक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी नरसिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed