फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Three accused arrested for cheating in the name of giving dealership of IFFCO Fertilizer

Sonipat: इफको फर्टिलाइजर की डीलरशिप देने के नाम पर ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, 99 मामलों का पता लगा

Wed, 16 Nov 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 10:34 PM IST
सार

खरखौदा के गांव खांडा निवासी युवक को झांसे में लेकर 15.90 लाख रुपये ठगे थे। साइबर थाना पुलिस ने बिहार के रहने वाले आरोपी दबोचे हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन
Sonipat: Three accused arrested for cheating in the name of giving dealership of IFFCO Fertilizer
साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देते एएसपी खरखौदा मयंक गुप्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव खांडा निवासी किसान को इफको फर्टिलाइजर की डीलरशिप देने का झांसा देकर 15.90 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के जिला नवादा के गांव बिजवन निवासी आर्यन राज उर्फ बिक्रम, गांव मरवही टोला निवासी प्रिंस राज उर्फ संटू कुमार व जिला शेखपुरा के गांव सुमका निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर 6.14 लाख रुपये व पांच मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है।  

विज्ञापन


एएसपी खरखौदा मयंक गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गांव खांडा निवासी सुनील कुमार ने 19 अक्तूबर को साइबर थाना में धोखाधड़ी से नकदी ऐंठने की शिकायत दी थी। सुनील ने बताया था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। जिसमें इफको फर्टिलाइजर कंपनी की डीलरशिप उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


उसने विज्ञापन में दिए फार्म को भर कर ऑनलाइन जमा करा दिया था। उसके बाद उनसे शपथ पत्र व कई प्रमाण पत्र भरवाए गए। इस एवज में उनसे अलग-अलग समय में राशि ली गई। कभी फार्म फीस के नाम तो कभी अन्य माध्यम से राशि मांगी गई। बाद में उनसे डीएपी व यूरिया भेजने के नाम पर भी एडवांस पैसे खातों में जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उनसे कुल 15 लाख 90 हजार 800 रुपये ऐंठ लिए गए। पैसे लेने के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला। जिस पर उन्हें ठगी का पता लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया था।  


99 मामलों का पता लगा, खंगाले जा रहे बैंक खाते
एएसपी मयंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी प्रिंस राज ने बीएससी कर रखी है। वह बीएड की पढ़ाई कर रहा था। वहीं आर्यन स्नातक दूसरे वर्ष का छात्र है। तीसरा आरोपी रोहित कुमार भी स्नातक कर चुका है। तीनों आरोपी लालच के चलते ठगी के इस धंधे में आ गए। आरोपियों से पूछताछ में करीब 99 मामलों का पता लगा है। इनके बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed