{"_id":"64f779149e827a8faf04d743","slug":"sonipat-rs-2-50-lakh-snatched-from-petrol-pump-operator-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पेट्रोल पंप संचालक से छीने 2.50 लाख रुपये, अपहरण करने की कोशिश भी की पर सफल नहीं हो सके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: पेट्रोल पंप संचालक से छीने 2.50 लाख रुपये, अपहरण करने की कोशिश भी की पर सफल नहीं हो सके
Wed, 06 Sep 2023 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:23 AM IST
सार
खुबड़ू झाल चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर में गन्नौर-शाहपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के संचालक की पिटाई कर बदमाशों ने 2.50 लाख रुपये छीन लिए। आरोप है कि बदमाशों ने पंप संचालक के अपहरण का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बदमाश पेट्रोल पंप संचालक को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पंप संचालक ने इसकी शिकायत खुबड़ू झाल चौकी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
गांव पुगथला निवासी हरिदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका गन्नौर-शाहपुर रोड पर इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। मंगलवार देर शाम वह अपने पंप पर थे। आरोप है कि तभी सोहन, राजू, सुभाष व उनके 10 साथियों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर उनकी पिटाई कर दी और 2.50 लाख रुपये छीन लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावरों ने अपहरण करने के नीयत से उन्हें जबरदस्ती अपनी गाड़ी में भी बैठाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। हरिदत्त ने बताया कि हमलावर पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और जान से मारने की धमकी देकर निशुल्क ही तेल डलवाते हैं। इस दौरान गांव के सरपंच पति सोमदत्त व उनका गनमैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन