{"_id":"64475bcd59cd24037b02ca0a","slug":"sonipat-rape-victim-threatened-to-be-killed-in-court-premises-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट परिसर में जान से मारने की धमकी, कहा- समझौता नहीं किया तो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट परिसर में जान से मारने की धमकी, कहा- समझौता नहीं किया तो...
Tue, 25 Apr 2023 10:19 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:19 AM IST
सार
युवती ने बताया कि वह 20 अप्रैल को कोर्ट में केस की पैरवी के लिए अपनी सहेली के साथ आई थी। वहां पर दीपक व उसकी मां कोर्ट परिसर मिले। वह उन्हें देखकर भड़क गए। उनकी सहेली को धमकाया गया कि तू इनके साथ किसलिए आई है। वह इसमें गवाही नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत न्यायालय परिसर में दुष्कर्म पीड़िता को मारने की धमकी देने व जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त को दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। युवती ने दो भाइयों और उनकी मां के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने व अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा रखा है। तीनों इस मामले में जमानत पर हैं।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप आरोपी मां-बेटे ने कोर्ट में कहा समझौता नहीं किया तो मार देंगे
युवती ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में दीपक, उसके भाई व मां के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने व अमानत में खयानत, धमकी, जहरखुरानी व एससीएसटी एक्ट का मुकदमा सेक्टर-27 थाना में दर्ज कराया था। इसमें आरोपी जमानत पर हैं। मामले की सुनवाई सोनीपत कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
जातिसूचक शब्द कहने का भी लगाया आरोप
युवती ने बताया कि वह 20 अप्रैल को कोर्ट में केस की पैरवी के लिए अपनी सहेली के साथ आई थी। वहां पर दीपक व उसकी मां कोर्ट परिसर मिले। वह उन्हें देखकर भड़क गए। उनकी सहेली को धमकाया गया कि तू इनके साथ किसलिए आई है। वह इसमें गवाही नहीं होने देंगे और उसकी तरफ इशारा कर कहा कि पहले ही इसे मार देंगे। उसे मारकर ही जेल जाएंगे। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें कोर्ट रूम के बाहर ही जातिसूचक शब्द कहे गए।
विज्ञापन
केस की कोर्ट में चल रही सुनवाई
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उन पर समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है। आरोपियों के पास बंदूक है और उनको जान का खतरा है। युवती ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग की। युवती का कहना है कि यह घटनाक्रम कोर्ट रूम के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया होगा। युवती ने बताया कि दीपक व अन्य उसे पहले भी धमकी दे चुके हैं। उनका केस गवाही पर आया हुआ है। युवती के खिलाफ भी एक केस कोर्ट परिसर चौकी में दर्ज है। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।