{"_id":"629a4e61fc0c4571b76630e2","slug":"sonipat-police-is-alert-in-sidhu-moose-wala-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मूसेवाल की हत्या के बाद सोनीपत पुलिस भी अलर्ट, सोनीपत के दो शुटरों पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: मूसेवाल की हत्या के बाद सोनीपत पुलिस भी अलर्ट, सोनीपत के दो शुटरों पर शक
Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
सार
पंजाब पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में प्रयुक्त हुई बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद में देखी गई। यहीं से बोलेरो सवार रवाना हुए थे। जिसके बाद मामले में हरियाणा के शूटरों से तार जोड़ने लगे थे।
विज्ञापन
फतेहाबाद में पेट्रोल पंप पर दिखे दो संदिग्ध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार सोनीपत से भी जुड़ गए हैं। इसे लेकर जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है मूसेवाला की हत्या में प्रयुक्त हुई बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद के एक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें गाड़ी के अंदर सोनीपत के दो शूटरों के सवार होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
पंजाब में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लारेंस बिश्नोई का नाम आते ही सोनीपत का नाम सामने आने लगा था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात सदस्य काला जठेड़ी, राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा सोनीपत के ही हैं।
विज्ञापन
उसके आधार पर पंजाब पुलिस के साथ ही सोनीपत पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। पंजाब पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में प्रयुक्त हुई बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद में देखी गई। यहीं से बोलेरो सवार रवाना हुए थे। जिसके बाद मामले में हरियाणा के शूटरों से तार जुड़ने लगे थे।
विज्ञापन
बीसला के पेट्रोल पंप से डलवाया गया तेल
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शुक्रवार शाम को पंजाब पुलिस के हाथ एक और सीसीटीवी फुटेज लगी है। फुटेज के मुताबिक हत्याकांड में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी में फतेहाबाद के गांव बीसला के पेट्रोल पंप से डीजल डलवाया गया था। बताया जा रहा है कि गाड़ी से जो दो युवक उतरते हैं वह सोनीपत के कुख्यात बदमाश हैं।
सोनीपत के है लारेंस के कई साथी
लॉरेंस बिश्नोई के कई साथी सोनीपत के है। तीन गैंगस्टर काला जठेड़ी, राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा सोनीपत के ही रहने वाले हैं। हालांकि तीनों फिलहाल जेल में हैं।
किसी बड़ी वारदात के बाद पुलिस संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाती है। मूसेवाला हत्याकांड की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। पंजाब की टीम सोनीपत में दबिश भी दी है। उनकी तरफ से कोई मदद नहीं मांगी गई है। अगर वह कोई मदद मांगते हैं तो पूरा सहयोग किया जाएगा। -हिमांशु गर्ग, एसपी सोनीपत।