फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat police crackdown on drug peddlers, accused arrested with brown sugar

Sonipat: पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर कसा शिकंजा, ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 11:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Jun 2023 11:47 AM IST
सार

गन्नौर क्राइम यूनिट में नियुक्त एसआई कृष्ण ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ सैदपुर-बहादुरगढ़ रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली की एक युवक दिल्ली की तरफ से पैदल मादक पदार्थ लेकर आएगा। जिस पर उन्होंने गांव कुंडल के पास निगरानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Sonipat police crackdown on drug peddlers, accused arrested with brown sugar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ब्राउन शुगर व गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खरखौदा व सिटी थाना सोनीपत में मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
गन्नौर क्राइम यूनिट में नियुक्त एसआई कृष्ण ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ सैदपुर-बहादुरगढ़ रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली की एक युवक दिल्ली की तरफ से पैदल मादक पदार्थ लेकर आएगा। जिस पर उन्होंने गांव कुंडल के पास निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोक लिया। जिस पर मौके पर राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार खरखौदा अशोक कुमार को बुलाया गया। उनके सामने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया। बरामद ब्राउन शुगर 31.73 ग्राम मिला। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मादक पदार्थ अधिनियिम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज किया
औद्योगिक क्षेत्र से मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ में नियुक्त एसआई हरिप्रकाश की टीम ने एक युवक को गांजा सहित पकड़ा है। एसआई हरिप्रकाश ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शास्त्री पार्क वाली गली निवासी सागर मादक पदार्थ लेकर औद्योगिक क्षेत्र में आएगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी नगर निगम के कार्यकारी अभियंता निजेश कुमार को मौके पर बुलाकर उनके सामने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 760 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed