{"_id":"65cd1709bc78136dbe089eb9","slug":"sonipat-nurse-strangulated-to-death-in-railway-park-husband-accused-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: रेलवे पार्क में नर्स की गला दबाकर हत्या, पति पर आरोप, दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में थी नर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: रेलवे पार्क में नर्स की गला दबाकर हत्या, पति पर आरोप, दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में थी नर्स
Thu, 15 Feb 2024 01:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:09 AM IST
सार
महिला निशा न्यू चिंतपूर्णी कॉलोनी की रहने वाली थी। दिल्ली के शाहदरा स्थित मोहल्ला क्लीनिक में नर्स थीं। महिला के पास पर्स और मोबाइल मिला है। आधार कार्ड से पहचान हुई है। नर्स की मां का आरोप है कि दामाद से अनबन के चलते अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
निशा का फाइल फोटो, कार्रवाई करती पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में सारंग रोड स्थित रेलवे पार्क में नर्स की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। नर्स की मां ने दामाद पर हत्या करने की आशंका जताते हुए केस दर्ज करवाया है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
न्यू चिंतपूर्णी कॉलोनी निवासी संतरा ने बताया कि उनकी बेटी निशा (30) का विवाह गांव पांची में भानू से हुआ था। उनका 11 साल का बेटा रोनित है। बेटी दिल्ली के शाहदरा स्थित मोहल्ला क्लीनिक में बतौर नर्स कार्यरत थी। वह बेटी के चरित्र पर शक करने लगा था। पति भानू के साथ अनबन के चलते वह फिलहाल बेटे सहित मायके में रह रही थी।
मंगलवार शाम को भानू ने उनकी बेटी को हुडा पार्क में बुलाया था। जहां पर रोनित भी गया था। वहां से आने के बाद बेटी ने बताया था कि भानू उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा है। बुधवार सुबह निशा ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद रेलवे पार्क में उसका शव पड़ा मिला। सिविल लाइन और राजकीय रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
घटनास्थल रेलवे पुलिस का मिला था। पर्स में मिले आधार कार्ड से निशा की पहचान हो सकी थी। निशा की मां ने अपने दामाद भानू पर हत्या का आरोप लगाया है। संतरा का आरोप है कि हुडा पार्क से आने के बाद रात को बेटी ने उन्हें कहा था कि भानू नौकरी छोड़ने को दबाव बना रहा है। भानू उसकी हत्या कर देगा।
महिला नर्स का शव पार्क में मिला है। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने का पता लगा है। नर्स की मां ने हत्या की शिकायत दी है, जिस पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। -महाबीर सिंह, थाना प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस सोनीपत