फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, news, killed, shootout

दाढ़ी बनवाने दुकान पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 27 Mar 2016 12:10 AM IST
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
गांव सेरसा में शनिवार रात बाइक सवार हमलावरों ने नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने पहुंचे युवक पर गोलियां चला दी। हमले के दौरान जब नाई बीचबचाव के लिए आया तो उस पर भी फायर कर दिए गए। जब दोनों को अस्पताल ले जाया जाने लगा तो युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं नाई को दिल्ली एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले को कुछ दिन पहले हुई कहासुनी से जोड़कर देखा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेरसा निवासी प्रवीण दिल्ली फायर सर्विस में कार्यरत था। शनिवार रात लगभग 9 बजे गांव में ही वीरेंद्र उर्फ धाकड़ की नाई की दुकान पर वह दाढ़ी बनवाने पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने प्रवीण पर गोली चला दी। जब वीरेंद्र बीचबचाव के लिए आया तो हमलावरों ने उसे भी गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों ही बाइक से भाग खड़े हुए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। दोनों को अस्पताल ले जाया जाने लगा तो प्रवीण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं वीरेंद्र को गंभीर हालत में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर डीएसपी प्रदीप कुमार और थाना कुंडली के कार्यकारी प्रभारी रामतीर्थ पहुंचे। पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं। शव देर रात सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले हुई थी कहासुनी
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही प्रवीण की गांव के ही कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। चार-पांच दिन पहले गली में ही किसी बात को लेकर प्रवीण और युवकों के बीच तनातनी हो गई थी, जिसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। अब इस वारदात को उसी कहासुनी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता है अपाहिज, इकलौता था कमाने वाला
प्रवीण अपने परिवार में इकलौता ही कमाने वाला था। उसके पिता अपाहिज हैं और एक भाई पहले से किसी मामले में जेल में बंद है। प्रवीण को एक 5 साल का बेटा भी है। दूसरी ओर वीरेंद्र उर्फ धाकड़ के 2 बच्चे हैं। हमले की सूचना मिलने के बाद से दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए थे। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर ही मामला दर्ज किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-रामतीर्थ, कार्यकारी प्रभारी, थाना कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed