फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, killing, hanging

अहीर माजरा में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 12 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 12 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, killing, hanging
फांसी - फोटो : अमर उजाला
उपमंडल के गांव अहीर माजरा में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। आरोप है कि पति और सास ने दहेज उत्पीड़न के चलते हत्या कर बाद में शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मायके वालों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी मांगेराम ने बताया कि वर्ष 2010 में उसकी पुत्री दीपा का विवाह अहीर माजरा निवासी प्रवीण के साथ हुआ था। शादी में उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया। शादी के डेढ़ साल बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद से ही उसके सुसराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बाद में दीपा ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके कुआं पूजन में उन्होंने काफी पैसा खर्च किया, लेकिन फिर भी उसके सुसराल वाले उसके साथ मारपीट करते रहे। मंगलवार को दीपा के सुसराल वालों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि दीपा ने खुद को फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दीपा के घुटने धरती पर लगे हुए थे। इससे स्पष्ट होता है कि उसने खुद फांसी नहीं लगाई बल्कि उसकी हत्या की गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मौके पर एफएसएल टीम को बुलवाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने शव का सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम  करवाने के लिए उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका दीपा के  पिता मांगेराम की शिकायत पर पति प्रवीण और सास रामप्यारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed