फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat, andolan

एसडीएम मेरे प्रभाव में होते तो दंगाई मेरी दुकानें नहीं फूंक पाते

Sun, 22 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 22 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat, andolan
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक जगबीर सिंह मलिक। - फोटो : bureau
यदि गोहाना के तत्कालीन एसडीएम धर्मेंद्र सिंह मेरे प्रभाव में होते तो दंगाई मेरी दुकानें नहीं फूंक पाते। यह टिप्पणी गोहाना विधानसभा के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने की। वह शनिवार को प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर धर्मेंद्र सिंह के सस्पेंड किए जाने के मामले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रकाश सिंह कमेटी ने धर्मेंद्र सिंह को विधायक मलिक के प्रभाव में होना बताया है, जिसके आधार पर अब उन्हें सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन


जगबीर मलिक ने कहा कि दंगों में जहां खुद उनकी कोठी पर पथराव हुआ और उसे आग लगाने की नाकाम कोशिश की गई। वहीं उनके किराएदार अमित सैनी की टेलीकॉम शॉप जला दी गई थी और किराएदार सुनील हुड्डा की फोटोग्राफर की दुकान लूट ली गई थी। कांग्रेस विधायक ने मांग की कि उनकी कॉल डिटेल निकलवा ली जाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम धर्मेंद्र सिंह के गोहाना में तैनात रहते, वह न तो कभी उनसे व्यक्तिगत रूप से मिले और न ही कभी उनसे फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि यदि धर्मेंद्र सिंह उनके प्रभाव में होते तो दंगाइयों की भीड़ आधे घंटे तक उनकी कोठी और दुकानों पर उत्पात नहीं मचा पाती। सूचना मिलने के बाद भी धर्मेंद्र सिंह तो एक बार भी नहीं आए और डीएसपी विनोद कुमार ने कहा कि अपनी सुरक्षा खुद करो। दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड तक ने आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रकाश सिंह कमेटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रकाश सिंह गोहाना के दौरे पर आए तो विधायक होने के नाते उन्हें भी बुलाया जाना चाहिए था। फिर वह तो विधायक के साथ पीड़ित भी थे। इसके बावजूद उन्हें दौरे की सूचना तक नहीं दी गई। आज तक भी पुलिस उनके या उनके किराएदारों के पास नहीं आई। उनके पास वीडियो रिकार्डिंग और फोटोग्राफ हैं, जिनमें दंगाई साफ नजर आ रहे हैं। अंबेडकर चौक से चलते समय यह कहने का सबूत है कि विधायक की कोठी फूंकनी है। सारे सबूत पुलिस के हवाले किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी दंगाई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed