फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, guard, killed

सिर और चेहरे पर ईंट मारकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, guard, killed
वारदात स्थल पर पहुंची एसएफएल की टीम जांच करते हुए - फोटो : bureau
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का मामला सामने आया है। फैक्टरी काफी समय से बंद पड़ी थी और सिक्योरिटी गार्ड का शव फैक्टरी की छत से बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। मरने वाले के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गांव खदरा, जिला फतेहपुर, उत्तरप्रदेश का मूल निवासी जयप्रकाश काफी समय से राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी संख्या-582 में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर नौकरी कर रहा था। छह साल से बंद पड़ी फैक्टरी में रात के समय में भी जयप्रकाश रहता था। बताया गया है कि शुक्रवार रात को जयप्रकाश फैक्टरी की छत पर सो रहा था। शनिवार सुबह उसका बेटा चांदराम फैक्टरी पहुंचा तो जयप्रकाश नहीं मिला। जब वह छत पर गया तो वहां पर जयप्रकाश का खून से सना शव मिला। सिर और चेहरे पर ईंट से हमला किया गया था। चांदराम की सूचना पर पुलिस तथा एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जांच के बाद शव को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। राई थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
इस मामले में जांच के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुक्रवार रात को फैक्टरी के आसपास कौन-कौन लोग रह रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे चोरी की मंशा न होकर कोई रंजिश रही होगी। इसी वजह से ईंट से हमला कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed