{"_id":"5755c73e4f1c1b613c9c55d8","slug":"sonipat-news-hindi-news-education-minister-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 हजार रुपये में शर्तिया लड़का होने की दवा देता पूर्व सैनिक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 हजार रुपये में शर्तिया लड़का होने की दवा देता पूर्व सैनिक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
शर्तिया दवाई देने का आरोपी केदारा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार भले ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के कितने ही दावे करती रहे, लेकिन सरकार का यह दावा सोमवार को उस समय खोखला नजर आया जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर से सटे गढ़ी उजाले खां गांव की नई बस्ती में छापा मारकर 85 साल के पूर्व सैनिक केदारा को शर्तिया लड़का होने की दवा देते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर थाना शहर में लाया गया और मामले की जांच शुरू की।
स्वास्थ्य विभाग टीम के इंचार्ज डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि नई बस्ती में रहने वाला वयोवृद्ध केदारा शर्तिया लड़का होने की दवा देता है। इस पर एक नकली महिला ग्राहक को तैयार किया गया। जब यह महिला ग्राहक केदारा के पास पहुंची, तब उसने 2 हजार रुपये लिए तथा दवा दे दी। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई और उसे 2 हजार रुपये के साथ दबोच लिया गया। डॉ. आदर्श शर्मा के साथ डॉ. कर्मवीर और पुलिस भी थे। आरोपी केदारा को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
1973 से दे रहा था दवा
केदारा ने बताया कि 1946 में फौज में भर्ती हुआ था। 27 साल की सेवा के बाद 1973 में रिटायर हुआ। तभी से वह शर्तिया लड़का पैदा होने की दवा दे रहा था। वह शर्तिया लड़का पैदा होने की दवा उन्हीं गर्भवती महिलाओं को देता था, जिनका गर्भ ठहरे 2 महीने हो चुके होते थे। वह 2 महीने से ऊपर की गर्भवती महिलाओं को यह दवा नहीं देता था।
विज्ञापन
टीम ने कराया स्टिंग
नकली महिला ग्राहक के साथ एक युवक को भी भेजा गया। इस युवक ने आरोपी केदारा का स्टिंग करते हुए उसकी बाकायदा वीडियो रिकार्डिंग बनाई। रिकार्डिंग में केदारा ने अपना पूरा चिट्ठा खोल रखा है। आरोपी डॉ. आदर्श शर्मा और डॉ. कर्मवीर के सामने भी अपने इस दावे को दोहराने से नहीं चूका कि उस की दवाई अचूक है तथा इसको खाने से लड़का ही पैदा होता है।
एक सप्ताह में मिली दूसरी कामयाबी
स्वास्थ्य विभाग को एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। इससे पहले देवीनगर में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था जो गर्भवती महिलाओं को अपने साथ ले जाकर लिंग परीक्षण करवाता था। उस मामले में बिचौलिए दिनेश भाटिया को मौके से गिर तार कर लिया गया था।
क्या बोले थाना प्रभारी
थाना शहर प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि पुलिस को डॉक्टरों की टीम ने शिकायत दी है कि गढ़ी उजाले खां की नई बस्ती निवासी केदारा शर्तिया लड़का होने की दवाई देता है। टीम ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने डॉक्टरों की शिकायत पर आरोपी केदारा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।