फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, rape, teen

दिनदहाड़े सेक्टर-23 से 14 साल की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म

Tue, 12 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 12 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, rape, teen
पीड़िता व उसकी मां डीआईजी के नाम लिखी शिकायत दिखाते हुए। - फोटो : bureau
शहर के पॉश इलाके सेक्टर-23 के नजदीक अशोक विहार में अपनी मां के पास आ रही एक 14 साल की किशोरी का वैन में सवार पड़ोसी युवक ने अपहरण कर लिया। चाकू दिखाकर आरोपी उसे दूर खेतों में ले गया, जहां रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस सोनीपत छोड़ते समय धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो गर्दन धड़ से अलग कर देगा। हिम्मत जुटाकर जब पीड़ित ने अपनी मां को घटनाक्रम से अवगत कराया तो पहले उसे सेक्टर-23 और इसके बाद महिला थाने लेकर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए कहा, अगर केस नहीं लड़ सकते तो आरोपी को बुलाकर दो जूते मार देंगे, समझौता कर लेना। हालांकि पुलिस इस आरोप से पूरी तरह इंकार कर रही है।
विज्ञापन


गरीबी के चलते गांव से आए थे शहर
किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी पांचवीं पास है। गरीबी के चलते एक साल पहले गांव से शहर आ गए और घरों में झाड़ूू-पोछे का काम करने लगे। छह जुलाई को वह सुबह अशोक विहार चली गई। करीब साढ़े नौ बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी उसके पास आ रही थी। रास्ते में सेक्टर-23 के नजदीक सफेद रंग की वैन ने रास्ता रोक लिया। वैन में सवार परिचित युवक राजेश ने बेटी को जबरन उसमें खींच लिया। साथ ही धमकी दी कि अगर शोर किया तो गर्दन काटकर शरीर से अलग कर देगा। इसके बाद उसकी आंखों में पट्टी बांध दी। डर के मारे वह चुप रही।
विज्ञापन


नशीली दवा पिलाकर खेत में बने एक कमरे में किया दुष्कर्म
पीड़ित परिवार का कहना है कि वैन एक खेत में जाकर रुकी। जहां उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर एक कमरे में ले जाया गया। उस समय तक अंधेरा हो गया था। जबरन मुंह में नशीला पदार्थ डाल दिया। उससे उसका सिर चकरा गया और बेहोश हो गई। इसके बाद उसकी बार-बार अस्मत लूटी। सात जुलाई की सुबह आरोपी उसे शहर के एक चौक पर छोड़ गया। साथ में 20 रुपये देकर कहा कि ऑटो में बैठ घर चली जाए। अगर कोई पूछे तो बता देना, कोई अज्ञात युवक उसे ले गए थे। मेरा नाम मत लेना, नहीं तो जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वालों ने लिख ली स्वयं रिपोर्ट, नहीं लिए हस्ताक्षर
पीड़ित घर पहुंची और अपनी मां को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद अपनी बुआ, पिता, मां के साथ पीड़िता सेक्टर-23 पुलिस चौकी पहुंची, जहां से उसे महिला थाने भेज दिया गया। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्वयं ही रिपोर्ट लिख ली। हालांकि इसमें न तो पीड़िता या उसके परिवार के हस्ताक्षर लिए। आरोप यह भी है कि पुलिसवालों ने पीड़ितों से यह भी कहा कि अगर केस नहीं लड़ सकते हैं तो आरोपी को बुलाकर दो जूते मार देंगे, समझौता कर लेना।

मकान मालिक के घर में ली शरण
सोमवार को पीड़ित परिवार अशोक विहार पहुंचा और उस मकान में शरण ली, जहां पीड़ित झाडू़-पोछे का काम करती है। साथ में डीआईजी को पूरे मामले से अवगत कराने का फैसला किया, हालांकि बाद में महिला थाने पहुंचकर दोबारा से पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। देर शाम पुलिस ने आरोपी युवक राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर  लिया।

मोहल्ले में आरोपी का खौफ, गरीब परिवार नहीं खोलते मुंह, मुझे चाहिए न्याय
पीड़िता की बुआ का कहना है कि मोहल्ले में आरोपी युवक का खौफ है। उसके डर से कोई परिवार मुंह नहीं खोलता, लेकिन वे न्याय लेकर रहेंगी। अगर आरोपी अब बच गया तो फिर किसी घर की इज्जत से खिलवाड़ करेगा। पुलिस ने सोमवार को 11 बजे समझौते के लिए बुलाया था, लेकिन वे समझौता नहीं, न्याय चाहते हैं।


रविवार को लड़की अपने माता-पिता के पास थाने में आई थी। लड़की नाबालिग है, इसलिए उसके बालिग होने के कागज मंगवाए। साथ में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा तो पीड़ित परिवार सोमवार को 11 बजे तक का समय ले गया। 11 बजे जब पीड़ित नहीं आए तो खुद फोन करके बुलाए हैं। समझौते का कोई दबाव नहीं डाला गया। एफआईआर दर्ज कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-प्रमिला देवी, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed