फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, pedestrian

राहगीरों से लूटपाट के दो आरोपी काबू

Fri, 24 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 24 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, pedestrian
राहगीरों से लूटपाट करने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त - फोटो : bureau
कुंडली थाना पुलिस ने हाईवे पर राहगीरों के साथ लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव नाथूपुर निवासी अमित उर्फ मीता व रफीक है। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस का दावा है कि इन्होंने दिल्ली व यूपी में दो-दो वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में भी थाना सदर में पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी एचएस दून ने पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गत 14 जून को प्रशांत निवासी रोहिणी दिल्ली ने थाना कुंडली में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि दो युवकों ने प्याउ मनियारी की सीमा से उसका मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नकदी लूट ली। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया था। दूसरी ओर थाना कुंडली के प्रभारी संदीप सिंह की टीम बुधवार को प्रीतमपुरा की सीमा में गश्त पर थी। इसी दौरान इन्हें पता चला कि दो युवक सेंट्रों कार में संदिग्धवस्था में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर ट्रैप लगवाकर सेंट्रो गाड़ी रुकवा ली गई। गाड़ी में सवार युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने काबू कर लिया। युवकों की पहचान अमित और रफीक के तौर पर ही। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से दो अवैध देसी पिस्तौल, 8 हजार रुपए, 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने 14 जून को लूटपाट के अलावा वर्ष 2015 में दिल्ली में दो लूट तथा यूपी में भी दो लूट की वारदात कबूल की। आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये कबूली वारदात
* 14 जून को दिल्ली के रोहिणी निवासी प्रशांत के साथ हुई मोबाइल फोन, नकदी व एटीएम कार्ड की लूट।
* 21 जून की रात को फ्रेंड्स कालोनी निवासी रत्नेश से निफ्टम चौक पर मोबाइल फोन व 900 रुपये की नकदी छीने।
* गांव दहीसरा निवासी सुनील से मोबाइल फोन व 1250 रुपये की नकदी छीनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed