फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, killing, lift

लिफ्ट लेकर साथ गया, गोली मारकर की हत्या

Sat, 18 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 18 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, killing, lift
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को शुक्रवार दोपहर के समय फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। हमलावर ने पहले तो प्रॉपर्टी डीलर से लिफ्ट ली और इसके बाद कुंडली पहुंचकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सेरसा निवासी जगबीर उर्फ बल्लू (40) प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। उसका प्याऊ मनियारी में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय है। शुक्रवार को वह अपने घर से कार्यालय के लिए बाइक से निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि जब वह गांव के अड्डे से थोड़ा आगे बढ़ा तो वहां पहले से ही खड़े युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। जब वह गांव के पास कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे तो इसी दौरान लिफ्ट लेने वाले युवक ने उसकी पीठ में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों ने घायल जगबीर को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद कुंडली थाना प्रभारी संदीप कुमार, एसआई देवी सिंह व एएसआई रणवीर सिंह की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जगबीर के भाई इंद्रजीत के बयान पर अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मोबाइल लोकेशन के जरिए जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावर को काबू कर लिया जाएगा।
-संदीप कुमार, प्रभारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed