{"_id":"578292db4f1c1b446c7fc7b1","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-killed-priest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के इरादे से घुसे थे मंदिर में, महंत की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के इरादे से घुसे थे मंदिर में, महंत की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में बिखरा सामान
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोदा गांाव के गुगा माड़ी के मंदिर के अंदर घुसकर महंत की तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद मंदिर में रखे दानपात्र में पैसे और सामान चोरी कर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर निरीक्षण करके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
जिले में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां बदमाश दिनदहाड़े बैंकों को अपना निशाना बना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब पूजा करने के लिए बनाए गए मंदिर भी बदमाशों के निशाने पर आने लगे हैं। ताजा मामला शनिवार रात का है, जहां गांव बरोदा में जवाहर वीर गोगा महाराज का मंदिर है। इसे गूगा माड़ी के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। गंाव बरोदा निवासी एवं मंदिर का महंत रामधारी (77) पिछले कई सालों से मंदिर की देखभाल करता था। शुक्रवार को वह घर से खाना खाकर प्रतिदिन की तरह मंदिर में सोने गया। रात को चोर दीवार फांदकर मंदिर के अंदर पहुंचे और महंत रामधारी पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मंदिर के ताले तोड़े सामान चुरा ले गए।
श्रद्धालु आने पर हुआ वारदात का खुलासा
रोजाना की तरह तड़के रघुवीर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचा और आवाज लगाई। जब कई आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उसने मंदिर की दीवार को सीढ़ी लगाकर पार किया तो देखा कि चारपाई पर महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। इसी दौरान उसने पाया कि मंदिर के गेटों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। वहां से शव को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी शुरुआती जांच में मौके पर जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया था। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-नर सिंह, प्रभारी, बरोदा थाना।