{"_id":"575c5c264f1c1b0e369c5314","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-kannu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन के रिमांड पर लिए कन्नू के साथी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन के रिमांड पर लिए कन्नू के साथी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
कन्नू के चारों साथियों के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेवड़ी में खौफ पैदा करने वाले अजय उर्फ कन्नू के साथियों को सोनीपत पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया है। चारों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामदगी के अलावा अन्य साथियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जाएगी। इस मामले में शनिवार को डीआईजी हरदीप सिंह दून ने पत्रकारवार्ता भी की। गिरफ्तार आरोपियों में गांव करेवड़ी निवासी रोहित उर्फ नीटू व दीपक उर्फ फोर्ड, राकेश उर्फ काला निवासी बली कुतुबपुर तथा धीगड़, मानसा पंजाब का रहने वाला भोला सिंह शामिल है।
हरदीप सिंह दून ने कहा कि कुख्यात बदमाश अजय उर्फ कन्नू ने गांव करेवड़ी में चुनावी रंजिश के चलते अप्रैल माह में गांव के सरपंच नरेश पर फायर किया था। बाद में 8 मई की रात को गांव जाहरी में बरात में आए गांव के बिजेंद्र की हत्या कर दी थी और सुनील को घायल कर दिया था। इतना ही नहीं 11 मई को बड़वासनी के पास पिता-पुत्र जगबीर व अनिल की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। मामले में डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में एसआईटी प्रभारी संदीप धनखड़, सीआइए प्रभारी इंदीवर व कंवल सिंह की 27 सदस्यीय टीम ने बठिंडा के गांव रामतीर्थ में हुई मुठभेड़ में कन्नू का एनकाउंटर कर दिया था।
साथ ही उसके चार साथियों राकेश, दीपक, रोहित व भोला को भारी मात्रा में अवैध शस्त्र सहित पकड़ा था। हालांकि पंजाब पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया था। जिसके चलते अब आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। सोनीपत पुलिस ने चारों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान गैंग के अन्य साथियों की गिरफ्तारी संभव है तथा साथ ही हत्याओं में प्रयुक्त किए गए अवैध हथियार भी बरामद किए जाएंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान डीएसपी मुकेश जाखड़, सीआइए प्रभारी इंदीवर, सदर थाना प्रभारी अजय मलिक आदि मौजूद रहे।