फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, delhi

दिल्ली पुलिस का मोस्ट वांटेड सुनील साथी सहित गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, delhi
अवैध हथियार सहित गिरफ्तार मोस्टवांटेड व ईनामी बदमाश और साथी आरोपी एसआईटी टीम के साथ - फोटो : bureau
एसआईटी सोनीपत टीम ने गश्त के दौरान रोहतक जिले के गांव घुसकानी से डीपीई की हत्या में संलिप्त दिल्ली पुलिस के मोस्ट वांटेड और 50 हजार के इनामी बदमाश सुनील उर्फ टिल्लू निवासी ताजपुर गांव और उसके साथी विकास उर्फ विक्की निवासी गांव कंसाला, जिला रोहतक चोरी की डस्टर गाड़ी समेत गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।  
विज्ञापन

23 अक्टूबर 2015 को थाना मुरथल में मृतक निरंजन मान के भतीजे प्रदीप ने शिकायत दी थी कि गांव अलीपुर, दिल्ली निवासी निरंजन मान डीपीई के पद पर गांव कुमासपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत था। वह प्रतिदिन की तरह 23 अक्टूबर 2015 को स्विफ्ट कार से अलीपुर के स्कूल में आ रहा था। जब वह गांव कुमासपुर के पास फिरनी पर पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे दूसरी स्विफ्ट कार सवार बदमाश सुनील उर्फ टिल्लू और उमेश उर्फ काला ने उसकी कार पर दो गोली मारी। कार पर गोली लगने के बाद निरंजन बचने की फिराक में बाहर निकला। बाहर निकले हुए निरंजन पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर गांव के अंदर से फरार हो गए। निरंजन मान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो नामजद युवकों सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। बाद में छानबीन का काम एसआईटी टीम सोनीपत को सौंपा गया था।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता के दौरान डीआईजी हरदीप सिंह दून ने बताया कि एसआईटी टीम ने गुरुवार को गश्त के दौरान डीपीई की हत्या की घटना के मुख्य आरोपियों सुनील उर्फ टिल्लू निवासी ताजपुर, दिल्ली और विकास उर्फ विक्की निवासी कंसाला को गांव घुसकानी, जिला रोहतक से चोरी की गई डस्टर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो अवैध हथियारों को भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया। यहां यह भी बता दें कि विकास उर्फ विक्की उत्तरप्रदेश में लगभग 20 हत्या की घटनाओं में संलिप्त रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टिल्लू का आपराधिक रिकॉर्ड
-23 अक्टूबर 2015 को कुमासपुर में हुई डीपीई निंरजन मान हत्याकांड में वांछित।
-वर्ष 2015 दिल्ली के अरुण मान हत्याकांड में वांछित।
-वर्ष 2016 दिल्ली में प्रवेश दहिया पर हमले के मामले में नामजद।
-वर्ष 2015 गोहाना के नजदीक गांव भंडेरी के नजदीक पुलिस टीम पर हमले के मामले में अभियुक्त।  
-वर्ष 2016 शालीमार बाग दिल्ली से डस्टर गाड़ी चोरी का मामला।

विकास उर्फ विक्की का आपराधिक रिकॉर्ड
-अक्टूबर 2015 कुमासपुर में हुई डीपीई निंरजन मान हत्याकांड में वांछित
-2014 : गन्नौर में राकेश गुप्ता निवासी रोहिणी दिल्ली से पिस्टल प्वाइंट पर होंडा सिटी कार और 1.67 लाख रुपये छीनने का मामला।
-2016 प्रवेश दहिया पर हुए मामले में अभियुक्त।
2015 भंडेरी के नजदीक पुलिस पर हमले के मामले में नामजद।
2016 : शालीमार बाग दिल्ली से डस्टर गाड़ी चोरी के मामले में अभियुक्त।
2016 : सोनीपत में एक पटवारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला।  
2015 : किड़ौली में एक युवक मुकेश पर फायरिंग का मामला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed