फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, car, fire

चलती वैन बनी आग का गोला, चालक जिंदा जला

Sun, 26 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 26 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, car, fire
जलकर खाक हुई वैन। - फोटो : bureau
ककरोई रोड पर सेक्टर-23 के पास शनिवार सुबह वैन में आग लग गई। इस दौरान चालक गाड़ी में ही फंस गया। राहगीरों से मामले की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक वह जिंदा जल चुका था और गाड़ी भी पूरी तरह खाक हो चुकी थी। लोगों की मदद से शव को वैन से निकालकर नागरिक अस्पताल लाया गया। जांच की तो पता चला कि चालक अपनी इस वैन को टैक्सी के तौर पर चलाता था। वैन में आग लगने के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसमें लगी सीएनजी किट के चलते ही आग लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

वीरेंद्र (48) निवासी विकास नगर के पास वैन थी। इसे वह टैक्सी के तौर पर चलाता था। वीरेंद्र शुक्रवार रात को अपनी वैन लेकर बुकिंग के लिए निकला था। शनिवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे वह ककरोई रोड पर सेक्टर-23 के पास पहुंचा ही था कि अचानक वैन में आग लग गई। राहगीरों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीम पहुंची उससे पहले ही गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी और वीरेंद्र बुरी तरह से झुलसने के कारण दम तोड़ चुका था। जांच के बाद शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया, जहां से दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि इससे पहले पुलिस को शव की शिनाख्त के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि शव बुरी तरह से झुलस गया था, कागजात भी नहीं थे। वाहन के नंबर से मालिक का पता चल सका।
विज्ञापन


कारणों की होगी जांच, सीएनजी पर संदेह
वैन के पिछले हिस्से में सीट के नीचे सीएनजी किट लगी थी। बताया जा रहा है कि सीएनजी किट के चलते ही, वैन में आग लगी है। हालांकि इस बारे में पुष्टि नहीं की जा रही। पुलिस इसी खोजबीन में है कि किसी तरह से यह पता लग जाए कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक वीरेंद्र की मौत गाड़ी में ही हो गई थी। जिस तेजी से गाड़ी में आग फैली है, उससे थोड़ी ही देर वह राख हो गई। इससे सीएनजी किट लीक होने का शक गहराता है।
-अजय मलिक, प्रभारी, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed