फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, arrest, six

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, कुख्यात सहित छह दबोचे

Sat, 09 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 09 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, arrest, six
हत्यारोपी बदमाशों के साथ पुलिस की टीम। - फोटो : bureau
 विशेष अनुसंधान टीम, गन्नौर शाखा ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते एक कुख्यात सहित छह बदमाशों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव कामी निवासी बिजेंद्र, चरणजीत उर्फ लाला, देवेंद्र उर्फ मोधू, दीपक, कुंडल निवासी श्यामसुंदर और बिंदरौली निवासी राजबीर हैं। इन्होंने पूछताछ में एक माह पहले कैंटर चालक की हत्या की वारदात कबूल की है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियार तथा अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी। इस मामले को लेकर थाना सदर में डीआईजी एचएस दून ने पत्रकारवार्ता भी की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसआईटी गन्नौर में नियुक्त एएसआई हरिओम अपनी टीम के साथ नरेला रोड, बारोटा के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। आरोपी ने अपनी पहचान गांव कामी निवासी बिजेंद्र के रूप में दी। आरोपी इससे पहले भी कई मामलों में वांछित रहा है। जिस पर एसआईटी प्रभारी कंवल सिंह व उनकी टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने लूटपाट के लिए 2 जून को कैंटर चालक की हत्या करना स्वीकार कर लिया। बिजेंद्र ने बताया कि कैंटर चालक की हत्या गांव नाहरा के पास लूटपाट के लिए की गई थी। कैंटर चालक का पर्स, मोबाइल व दस्तावेज लूट लिए थे। कैंटर चालक की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव बिलिंग निवासी फारूख खान के रूप में हुई थी। कुंडली थाना पुलिस इस मामले में पहले ही हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया था। बिजेंद्र से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथियों चरणजीत, देवेंद्र, दीपक, श्यामसुंदर व राजबीर को भी काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में रोहतक के समचाना निवासी आशीष, रोहद निवासी प्रदीप उर्फ कछुआ व झज्जर के गांव काणोंदा निवासी मोहित उर्फ पवन भी उपरोक्त बदमाशों के साथी रहे हैं। इसीलिए जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


ये है कुख्यात बिजेंद्र का आपराधिक रिकार्ड
वर्ष 1998 में गांव धतूरी स्थित एक घर में घुसकर चोरी का आरोप
वर्ष 2005 में पानीपत पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोप
वर्ष 2005 में समालखा में पेट्रोल पंप लूटने का आरोप
वर्ष 2005 में जीटी रोड कुमासपुर के नजदीक से हथियार के बल पर गाड़ी लूटने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed