फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, murder, sarender

अपनी हत्या की साजिश रचने वाले ने किया सरेंडर

Sat, 01 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। Updated Sat, 01 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
गांव गामड़ी में दो माह पहले युवक की हत्या व शव जलाने के मामले से पर्दा उठ गया है। गामड़ी निवासी जोगेंद्र ने केहर की हत्या करने के बाद उसके शव को जलाकर स्वयं की हत्या करने का षड्यंत्र रचा था। अब पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे हत्या के सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि एक फरवरी की रात को गांव गामड़ी के एक युवक का शव जला हुआ मिला था। जिस पर शव की पहचान परिजनों ने जोग्रेंद्र के रूप में की थी। परिजनों ने उसे अपना बेटा बताते न केवल उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था, बल्कि गांव गढ़ी उजाले खां की एक महिला के बेटे पर जोगेंद्र की हत्या का आरोप भी लगाया था। इस दौरान गांव गढ़ी उजाले खां की ही रहने वाली एक महिला अंगूरी देवी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि जोगेंद्र ने उसके बेटे केहर सिंह की हत्या कर शव को जलाया है। पुलिस ने इस मामले को जांच के लिए एसआईटी के हवाले किया हुआ है, जिस पर अब पुलिस के दबाव के बाद आरोपी जोगेंद्र ने सरेंडर कर दिया है। उसने केहर सिंह की हत्या से पर्दा उठाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद जोगेंद्र हरिद्वार में जाकर छिप गया था। पुलिस ने उसे अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed