फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat MP Ramesh Chandra Kaushik said, Union Transport Minister will lay foundation stone for development

Sonipat: रमेश चंद्र कौशिक ने बताया, केंद्रीय परिवहन मंत्री 40 हजार करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

Sat, 17 Jun 2023 03:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Jun 2023 03:48 PM IST
सार

सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि जिले के हर ब्लॉक में समान रूप में विकास हो रहा है। राई को गुरुग्राम की तरह बनाने का उनका सपना पूरा हो गया है। आज राई केएमपी व केजीपी से जुड़ने के बाद विकास के पथ पर अग्रसर है। सोनीपत व जींद जंक्शन पर 25-25 करोड़ रुपये खर्च कर मॉडल स्टेशन बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Sonipat MP Ramesh Chandra Kaushik said, Union Transport Minister will lay foundation stone for development
सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 20 जून को करनाल बाईपास से लेकर पानीपत तक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 का निर्माण कार्य पूरा होने, सोनीपत से गोहाना, केजीपी व केएमपी बनकर तैयार होने सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास व आधारशिला रखेंगे। इन कार्यों का निर्माण करीब 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से करवाया गया है। रमेश चंद्र कौशिक रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


सोनीपत की नई अनाज मंडी में गौरव भारत रैली का आयोजन किया जाएगा
सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर 20 जून को सोनीपत की नई अनाज मंडी में गौरव भारत रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई मंत्री शामिल शामिल होंगे। उन्होंने गोहाना रैली को फ्लॉप शो बताने वालों को जवाब दिया कि गोहाना में मौसम की वजह से गृह मंत्री अमित शाह नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन फिर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोहाना रैली को सफल बनाया।
विज्ञापन


सड़क, खेल व नौकरी हर क्षेत्र में सोनीपत अव्वल
रमेश कौशिक ने कहा कि जिले के हर ब्लॉक में समान रूप में विकास हो रहा है। राई को गुरुग्राम की तरह बनाने का उनका सपना पूरा हो गया है। आज राई केएमपी व केजीपी से जुड़ने के बाद विकास के पथ पर अग्रसर है। सोनीपत व जींद जंक्शन पर 25-25 करोड़ रुपये खर्च कर मॉडल स्टेशन बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। रैपिड रेल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। जिला आज खेल, सड़क व नौकरी हर क्षेत्र में अव्वल है। सांसद ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम की कप्तान बनकर जिले का नाम रोशन करने वाली बेटी के प्रयास की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा एक शेर सब पर भारी
सांसद तीसरा मोर्चा के गठन की चर्चाओं पर बोले कि विपक्ष कभी इक्कठा हो नहीं पाएगा। केजरीवाल तो उस गठबंधन से बाहर खुद हो गए। हमारा एक शेर सब पर भारी है। प्रदेश में भाजपा-जजपा नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग पर सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि गठबंधन का फैसला केंद्रीय संगठन करेगा, इस पर बोलना ठीक नहीं है।


कांग्रेस का काम दावे करना, 2024 में फिर आएगी भाजपा
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ दावे करना है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने दावे ही किए थे कि केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी, लेकिन वर्ष 2024 में भाजपा फिर से केंद्र व प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। सांसद ने जिले के विभिन्न हलकों में 25-25 करोड़ से बनने वाली सड़कों पर कहा कि यह छोटे काम है। पहले बड़े काम करवाए गए हैं। जिलेभर की सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया के बाद वर्क ऑर्डर हो चुके हैं। सड़कों को बनाने का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed