फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Excise department and police team raided illegal compound and hookah bar late night

सोनीपत: अवैध हुक्का बार में युवक-युवतियों को पिलाई जा रही थी शराब, पुलिस टीम को देखकर अंधेरे का फायदा उठा भागे

Sat, 16 Sep 2023 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 12:09 AM IST
सार

राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के निकट गांव असावरपुर में अहाता और हुक्का बार चल रहा था। पुलिस टीम को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर युवक-युवती भागे।

विज्ञापन
Sonipat: Excise department and police team raided illegal compound and hookah bar late night
गांव असावरपुर के पास अहाता पर छापा मार कार्रवाई के दौरान रखी शराब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (स्रोत : पुलिस प्रवक्ता)

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के निकट गांव असावरपुर में उप शराब ठेका के पास अवैध अहाता और हुक्का बार पर आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने देर रात छापा मारा। पुलिस व आबकारी विभाग को वहां कई युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने अहाता दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनको अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के निरीक्षक जयभगवान ने राई थाना पुलिस को बताया कि उन्हें गुरुवार देर रात राई थाना से सूचना मिली कि राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में असावरपुर गांव के पास शराब का उप ठेका है। उसके पास प्लॉट में अवैध रूप से अहाता व हुक्का बार चल रहा है। नशे की हालत में युवक-युवती डीजे पर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसआई राजेश के नेतृत्व में पुलिस पहुंची तो कई लोग शराब और हुक्का पीते मिले। पुलिस को देखकर लोग भाग गए, लेकिन सेक्टर-15 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी हिमांशु अरोड़ा व दीक्षित टुटेजा, तारा नगर के वंश, जीवन नगर के लक्ष्य, ओल्ड डीसी रोड के गुरदीप, हेम नगर के हन्नी टुटेजा, चिराग टुटेजा, गोविंद नगर के प्रेमचंद, जमालपुरा के शिवम खेडा, उत्तराखंड देहरादून के गली नंबर-25 निवासी शिवा, देहरादून के शामपुर निवासी जितेश कुडियाल, ऋषिकेश के रायवाला निवासी सचिन रतौड़ी, ऋषिकेश के खदरी श्यापुर निवासी हितेश राणा को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षक जयभगवान के बयान पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अहाता संचालक हिमांशु अरोड़ा व दीक्षित टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान वहां से शराब, बीयर, हुक्का प्रतिबंधित तंबाकू व डीजे सेट मिला। पुलिस ने मामले में अवैध शराब अधिनियम व 21(1) कोप्टा एक्ट 2003 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पुलिस टीम ने रात को आबकारी विभाग के साथ छापा मारकर हुक्का बार व अहाता पकड़ा है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई। -महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी राई

सोनीपत में पहले भी पकड़े जा चुके हैं हुक्का बार व अहाता
  • 15 अप्रैल को पुलिस ने कुंडली में हुक्का बार व अहाता पकड़ा।
  • 11 मार्च को सेक्टर-15 आउटर पर हुक्का बार व अहाता पकड़ा था।
  • 16 सितंबर, 2022 को मुख्यमंत्री उडऩदस्ता ने राठधना रोड स्थित विवि सामने हुक्का, शराब व बीयर बार पकड़ा था।
  • 26 जुलाई, 2022 को एमजी मॉल में चल रहे एचआर-10 कैफिड एरिया हुक्का बार को पकड़ा गया।
  • 25 जुलाई, 2022 की रात को सेक्टर-15 में छापा मारकर हुक्का बार पकड़ा गया।
  • 24 जुलाई की रात को मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम ने मुरथल रोड पर चल रहे हुक्का बार को पकड़ा।
  • 29 अप्रैल, 2022 को पॉश इलाके सेक्टर-14 में टैटू की दुकान के अंदर हुक्का बार पकड़ा गया था।
  • 17 नवंबर, 2020 को सेक्टर-15 में ही हुक्का बार पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed