फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   youth who stole the donation box entered the cowshed again

Palwal News: दानपात्र चोरी करने वाला युवक फिर से गाैशाला में घुसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
youth who stole the donation box entered the cowshed again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
हरफली-सिकरी मोहला रोड स्थित गिर्राज धरण गौशाला में दानपात्र चोरी करने के बाद उसी युवक ने दस दिन बाद दोबारा कार्यालय में घुसकर चोरी का प्रयास किया। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गौशाला की देखरेख करने वाले मऊ, बुलंदशहर निवासी प्रदीप ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी की तलाश कर कार्रवाई की मांग की है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे प्रदीप कार्यालय पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और मेज पर रखा गौशाला का दानपात्र गायब था। सीसीटीवी देखने पर एक युवक दानपात्र चोरी करता दिखाई दिया। दानपात्र में करीब 80 से 90 हजार रुपये होने की संभावना जताई गई।


इसके बाद मंगलवार सुबह करीब दस बजे कार्यालय की खिड़की खुली मिली। अंदर जाकर देखा तो टेबल और अकाउंट कार्यालय की दराजें खुली थीं। सीसीटीवी जांचने पर वही युवक सुबह करीब 8:15 बजे दराजें खंगालता दिखाई दिया। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed