फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, doctor hit

डेंटल क्लीनिक में की तोड़फोड़, दो चिकित्सक भाइयों को पीटा

Thu, 02 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। Updated Thu, 02 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
sonipat, doctor hit
अस्पताल में दंत चिकित्सक का इलाज करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : bureau
दिन दहाड़े शहर के व्यस्त इलाके में कई युवकों ने एक डेंटल क्लीनिक में घुसकर तोड़-फोड़ की। हमलावरों ने क्लीनिक संचालक एवं दंत विशेषज्ञ दो सगे भाइयों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला बोल दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पड़ोसियों ने घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

बस अड्डा के सामने महम-रोहतक रोड बाइपास पर पन्नू डेंटल अस्पताल है, जिसे दो सगे भाई दंत चिकित्सक डॉ. कुलदीप और डॉ. आजाद चलाते हैं। बुधवार सुबह दोनों चिकित्सक भाई अपने क्लीनिक पर आए तथा मरीजों को देखने लगे। इसी दौरान क्लीनिक के बाहर दो युवक आपस में गाली-गलौज करने लगे। इस पर डॉ. आजाद ने उनको ऐसा करने से मना किया तो उस पर टूट पड़े। पड़ोसियों के बीच बचाव के चलते तब वे युवक वहां से चले गए। करीब आधा घंटा के बाद दोनों युवक कई अन्य युवाओं को लेकर दोबारा क्लीनिक पर आ धमके तथा दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया व तोड़-फोड़ शुरू कर दी। डॉ. कुलदीप के गले में सोने की चेन भी झपट ली व 10 हजार रुपये भी निकाल लिए। इस दौरान पड़ोसी दुकानदारों ने बीच बचाव करके किसी तरह से दोनों भाइयों को बचाया। दोनों चिकित्सकों को यहां के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed