{"_id":"58daacb34f1c1b447763f63b","slug":"sonipat-atm-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम को गैस कटर से काटते समय लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम को गैस कटर से काटते समय लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो खरखौदा।
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला रोड स्थित एसबीआई के एटीएम को चोरों ने गैस कटर से काटने का प्रयास किया, लेकिन कटने से पहले ही एटीएम में आग लग गई। आग लगने के बाद चोर वहां से भाग गए। एटीएम में आग लगने का पता चलने पर सिक्योरिटी गार्ड ने पहुंचकर इसकी सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी। दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामले में एरिया इंचार्ज योगेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सांपला रोड पर एसबीआई का एटीएम है, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किया गया है। सिक्योरिटी गार्ड मनोज ने बताया कि वह शाम को अपने घर चला गया था। जब वह रात लगभग एक बजे वापस आया तो एटीएम में आग लगी हुई थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही दमकल विभाग में दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एटीएम में लगी आग पर काबू पाया तो इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची। बैंक के एरिया इंचार्ज ने पुलिस को बताया कि एटीएम में दो दिन पहले ही 47 लाख रुपये कैश डाला गया था। इसमें कितना कैश निकाला गया है और उसके अंदर अभी कितना कैश है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। बुधवार को एक्सपर्ट पहुंचकर इसकी जांच करेंगे। उसके बाद ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। फिलहाल पुलिस ने योगेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।