{"_id":"575328e84f1c1b903c10908f","slug":"sonepat-news-hindi-news-jat-reservation-sonepat-latest-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछली गलतियों से सबक लेते हुए रेल प्रशासन सतर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिछली गलतियों से सबक लेते हुए रेल प्रशासन सतर्क
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की तैयारियां पूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली बार के आरक्षण आंदोलन से सबक लेते हुए अबकी बार रेलवे ने ट्रेनों की सुरक्षा को चाक-चौबंद करते हुए स्टेशन पर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी है। पैरामिलिट्री फोर्स के साथ-साथ रेलवे पुलिस हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रख रही है। वहीं प्रत्येक एक किलोमीटर के दायरे में जीआरपी जवानों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि पिछली बार के आंदोलन में उपद्रवियों ने राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन को नुकसान पहुंचाया था और इंजन में आग लगा दी थी। साथ ही दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग की पटरी उखाड़ने से कई दिनों तक लोगों को ट्रेन सेवाओं से वंचित रहना पड़ा।
गन्नौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची टीम
गन्नौर रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को एक टीम पहुंच चुकी है। इसमें एक महिला इंस्पेक्टर के अलावा 22 पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं टिअर गैस स्क्वायड टीम भी गन्नौर स्टेशन पर पहुंच चुकी है। दूसरी ओर आरपीएफ मुख्यालय से सोनीपत स्टेशन पर एक टीम पहुंची है।
जीआरपी इस बार पूरी तरह से तैयार है। यात्रियों के सामान की जांच शुरू कर दी गई है। हमने भी रेलवे को ओर जवान भेजने की डिमांड भेजी है। रविवार सुबह तक सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
-राजकुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी