{"_id":"5730e90b4f1c1bf9399199a1","slug":"sonepat-news-hindi-news-crime-murder-engineer-investigation-death-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की हत्या के मामले में तीन टीमें करेंगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर की हत्या के मामले में तीन टीमें करेंगी जांच
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
Updated Tue, 10 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। टीमों ने सोमवार को जांच के लिए कई जगह छापामारी भी की। बता दें कि गांव औरंगाबाद निवासी राहुल की सेक्टर 13 में रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। 27 वर्षीय राहुल सिविल इंजीनियर था, जोकि बस स्टैंड के पास एक मॉल निर्माण के लिए कार्यरत कंपनी से जुड़ा हुआ था।
रविवार दोपहर एक बजे वह घर से साइट पर जाने की बात कहकर निकला था। जब वह गेटवे स्कूल के सामने पहुंचा तो बोलेरो में सवार युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने राहुल के चाचा धर्मपाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। अब मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है।
इसमें डीएसपी राहुल देव, थाना सिविल लाइन प्रभारी अजायब सिंह और सेक्टर-15 चौकी प्रभारी कृष्ण के नेतृत्व वाली एक-एक टीम शामिल है। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।